Tata Technologies IPO: करीब 19 साल बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की कोई कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाद अब टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) मार्केट में लिस्ट होने वाली है। कंपनी ने शुरुआती कागजात ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। हालांकि अभी वैल्यूएशन और आईपीओ प्राइस फिक्स नहीं हुआ है लेकिन इसका आकलन शुरू हो चुका है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयरों के लिए जबरदस्त डिमांड दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स अधिक महत्व के हैं।
