Tatva Chintan IPO: जानिए क्या रही निवेशकों से मिले बंपर रिस्पॉन्स की वजह, आगे कैसी रहेगी कंपनी की चाल

Tatva Chintan IPO: सब्सक्रिप्शन के मामले में यह MTAR Tech के बाद दूसरे नंबर पर रहा

अपडेटेड Jul 21, 2021 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement

2021 में आए 28 आईपीओ में से तत्व चिंतन फार्मे केम (Tatva Chintan Pharma Chem) का आईपीओ 180 गुना भारा है। ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के मामले में MTAR Technologies के बाद दूसरे नंबर पर रहा है।

बीपी वेल्थ के निखिल शेट्टी का कहना है कि अधिकांश कंपनियां बाजार से प्रीमियम वैल्यूएशन पर पैसे उठाने के लिए अच्छे बाजार सेंटीमेंट का फायदा उठा रही हैं। तत्व चिंतन भी इसका अपवाद नहीं है। कंपनी को अच्छे बाजार सेंटीमेंट का फायदा मिलता भी दिखा है और ये आईपीओ 180 गुना भरा है।

क्या रही इस जबरजस्त रिस्पॉन्स की वजह

इनमें सबसे पहली वजह रही बाजार में व्याप्त आईपीओ मैनिया (IPO mania)। पापुलर आईपीओ अक्सर ओवर सब्सक्राइब होते हौं क्योंकि निवेशक लिस्टिंग गेन हालिस करना चाहते हैं। आईपीओ के आखिरी दिन यानी 20 जुलाई को ग्रे मार्केट में Tatva Chintan Pharma Chem के शेयरों का प्रीमियम 770 रुपए था।

इसी से इस बात का सेंकेत मिल जाता है कि क्यों इस आईपीओ को इतना तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। बात दें कि इस इश्यू का प्राइस बैंड 1073-1083 रुपए ओर लॉट साइज 13 शेयरों की थी।

अच्छा बिजनेस मॉडल


अगर हम Tatva Chintan Pharma Chem के कारोबार पर नजर डालें तो यह अलग -अलग इंडस्ट्रीज के लिए स्पेश्लाइज़्ड केमिकल बनाती है। यह केमिकल काफी जटिल हैं जो सॉलवेंट, केटालिस्ट, ऑबर्जवेंट और रिएक्टटेंस के रुप में काम करते है। Tatva Chintan के सबसे अहम प्रोडक्ट  SDAs (structure-directing agents), PTCs (phase transfer catalysts और electrolyte salts) और PASCs (pharmaceutical agrochemical and other specialty chemicals) शामिल हैं।

दिवाली तक 60000 रुपये जाएगा सोने का भाव! क्या अभी सोने में निवेश करना होगा सही?- जानें एक्सपर्ट की राय

SDAs केमिकल का उपयोग ऑटो मोबाइल एप्लीकेशंस में उत्सर्जन नियंत्रण के लिए किया जाता है। दुनिया भर में प्रदूषण नियत्रंण पर जोर की वजह से इस केमिकल की मांग लगातार बढ़ रही है।

बता दें कि तत्व चिंतन SDAs केमिकल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके अलावा सुपर कैपिसिटर बैटरी में उपयोग होने वाले Electrolyte salts के उत्पादन में भी कंपनी का अहम स्थान है और यह कंपनी के रेवेन्यू में बड़ा योगदान करता है।

तत्व चिंतन भारत में Electrolyte salts बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। क्योंकि ग्रीन और स्टेटेनेबल टेक्नोलॉजी पर लगातार जोर दिया जा रहा है,देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में आगे Electrolyte salts के कारोबार में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है जिसका फायदा तत्व चिंतन को मिलेगा।

कंपनी के  Merck, Bayer AG, Asian Paints, Ipox Chemicals KFT, Laurus Labs, Tosoh Asia, SRF और Navin Fluorine जैसी कंपनियों से मजबूत कारोबारी संबंध है।

मजबूत वित्तीय स्थिति

कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो यह काफी मजबूत है। कंपनी की आय और मुनाफे में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2019 से 2021 के बीच कंपनी की आय सालाना आधार पर 21.7 फीसदी बढ़कर 300 करोड़ रुपये पर आ गई है।

वहीं इसी अवधि में कंपनी का EBITDA margins 600bps से बढ़कर 23 फीसदी पर आ गया है। इसी अवधि में कंपनी के मुनाफा सालाना आधार पर 59.50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

एक्सपर्ट की राय

कंपनी के प्रोड्क्टस की भारी मांग को देखते हुए आगे के लिए इसका आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। Tatva Chintan तमाम इंडस्ट्रीज और अगल-अलग देशों को अपने उत्पाद सप्लाई करती है। इससे कंपनी को डाइवर्सिफिकेशन का फायदा हासिल है। कंपनी के पास एक हाई क्वालिटी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है, इसके पास मजबूत शोध और विकास क्षमता है। कंपनी की उत्पादन इकाइयां काफी अच्छे स्थानों पर हैं। इन सबका फायदा कंपनी को मिलेगा।

इन सबके अलावा कंपनी का फोकस ग्रीन केमेस्ट्री प्रोसेस पर है जो इसके लिए काफी शुभ संकेत है। अब तक का मजबूत और स्थिर वित्तीय प्रदर्शन कंपनी के लंबी अवधि के आउटलुक को मजबूती देती हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।