TBO Tek IPO: पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

TBO Tek IPO subscription status: कंपनी का इरादा 1,550.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर रखा गया है

अपडेटेड May 08, 2024 पर 5:25 PM
TBO Tek IPO: ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी TBO Tek के आईपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

TBO Tek: ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी TBO Tek का आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। आज यह इश्यू 1.15 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 1.06 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 92.85 लाख शेयर हैं। इस आईपीओ में 10 मई तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी का इरादा 1,550.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर रखा गया है।

TBO Tek IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 0.01 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 2.08 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 3.14 गुना

एम्प्लॉई रिजर्व - 2.23 गुना

टोटल - 1.15 गुना

(08 May 2024 | 05:00:00 PM)

TBO Tek IPO से जुड़ी डिटेल

पब्लिक इश्यू में 400 करोड़ रुपये के 43 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 1,150.81 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 15 मई को हो सकती है। TBO Tek IPO में 29.94 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 14.97 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए, 9.98 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 0.19 प्रतिशत हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व है।

Axis Capital Limited, Jefferies India Private Limited, Goldman Sachs (India) Securities Private Limited और Jm Financial Limited इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Limited है। अंकुश निझावन, गौरव भटनागर, मनीष ढींगरा और अर्जुन निझावन TBO Tek के प्रमोटर हैं।

कैसी है TBO Tek की वित्तीय स्थिति

TBO Tek का मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 340 प्रतिशत बढ़कर 148.5 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 120.3 प्रतिशत बढ़कर 1,064.6 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर 2023 अव​धि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़कर 154.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 30.7 प्रतिशत बढ़कर 1,023.8 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।