पॉलीमर-बेस्ड मिल लाइनर्स निर्माता तेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries) ने 25 नवंबर को अपने पहले आईपीओ के लिए 443-453 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसका इश्यू 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर 2021 को बंद होगा।
पॉलीमर-बेस्ड मिल लाइनर्स निर्माता तेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries) ने 25 नवंबर को अपने पहले आईपीओ के लिए 443-453 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसका इश्यू 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर 2021 को बंद होगा।
कंपनी अपने पब्लिक इश्यू के जरिए ऊपरी प्राइस बैंड पर 619.22 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटरों सहित शेयरधारकों के 1,36,69,478 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश है।
प्रोमोटर मदन मोहन मोहनका और मनीष मोहनका और निवेशक वैगनर (Wagner) आईपीओ के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। इसकी वजह से कंपनी को अपने आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा और पूरा पैसा शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगा।
निवेशक कम से कम 33 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 33 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशक न्यूनतम 14,949 रुपये प्रति लॉट का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए 1,94,337 रुपये होगा।
Tega Industries ग्लोबल मिनरल इंडस्ट्री के सामान बनाती है और उसके वितरण करती है। इसके पास 55 से अधिक मिनरल प्रोसेसिंग और मटेरियल हैंडलिंग प्रोडक्ट्स का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है। कंपनी के पास 6 मैनुफैक्चरिंग साइट्स है जिसमें से 3 दहेज (गुजरात), समाली और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में और 3 साइट चिली, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में हैं।
इसका अधिकतम कारोबार उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, EMER (यूरोप, मध्य पूर्व और रूस), अफ्रीका और एशिया पैसिफिक सहित विदेशी बाजारों से होता है और इन बाजारों से वित्त वर्ष 2021 की आय 86.42 प्रतिशत रही।
इस इश्यू के मैनेजर एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।