ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के IPO की तारीख फाइनल हो गई है। यह इश्यू 3 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। इस IPO से 463 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। एंकर निवेशक 2 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। अभी तक इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की गई है। इस ऑफर में बैंक की ओर से 390.7 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और तीन शेयरधारकों की ओर से 72.3 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत रखा जाएगा। प्रमोटर ESAF फाइनेंशियल होल्डिंग्स, OFS के माध्यम से 49.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी, जबकि PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी OFS में 23.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगी।
