Get App

Upcoming IPO: AI सर्विलांस कंपनी Transline Technologies की आईपीओ लाने की तैयारी, 1.62 करोड़ शेयरों का रहेगा OFS

Upcoming IPO: AI सर्विलांस कंपनी Transline Technologies IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी को जनवरी 2026 में SEBI की नियामक टिप्पणियां मिली थीं। इश्यू में नए शेयर जारी नहीं होंगे, बल्कि OFS के जरिए 1.62 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। जानिए कंपनी क्या करती है और इसके कौन से सॉफ्टवेयर चर्चा में हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 8:46 PM
Upcoming IPO: AI सर्विलांस कंपनी Transline Technologies की आईपीओ लाने की तैयारी, 1.62 करोड़ शेयरों का रहेगा OFS
Transline Technologies के मुताबिक, उसने अपने कुछ सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी डेवलप किए हैं।

Upcoming IPO: AI बेस्ड सर्विलांस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Transline Technologies Ltd IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी को 22 जनवरी 2026 को SEBI की नियामक टिप्पणियां मिली थीं। अब कंपनी IPO लाने की तैयारी तेज कर रही है। प्रस्तावित IPO में नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसके बजाय मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1.62 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेंगे।

कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। IPO का प्राइस बैंड, सब्सक्रिप्शन की तारीखें और लॉट साइज का अभी ऐलान नहीं हुआ है। इश्यू के लिए Motilal Oswal Investment Advisors को बुक-रनिंग लीड मैनेजर और Bigshare Services को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

क्या करती है Transline Technologies?

साल 2001 में स्थापित Transline Technologies का मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी चार प्रमुख क्षेत्रों में काम करती है। इनमें वीडियो सर्विलांस, बायोमेट्रिक और आइडेंटिटी मैनेजमेंट, IT इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें