Travel Food Services IPO: ट्रैवल फूड सर्विसेज आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज अंतिम दिन है। बुधवार को बोली के आखिरी दिन दोपहर 1:15 बजे तक इस इश्यू को 1.34 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 1,045 से 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है और 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग है। इसका लॉट साइज 13 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को IPO के लिए आवेदन करने के लिए मिनिमम 13,585 रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी। यह IPO 7 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।
यह IPO पूरी तरह से प्रमोटर कपूर फैमिली ट्रस्ट द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) है। ऑफर में कर्मचारियों के लिए स्पेशल कोटा रिजर्व किया गया है। चूंकि IPO पूरी तरह से OFS है, इसलिए कंपनी को इस इश्यू से कोई फंड नहीं मिलेगा और आय अपना स्टेक बेचने वाले शेयरधारक को जाएगी। पब्लिक के लिए सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से लगभग 600 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, HSBC सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, ICICI सिक्योरिटीज और बाटलीवाला एंड करानी सिक्योरिटीज इंडिया इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।
कई ब्रोकरेज फर्मों ने दी सब्सक्राइब की रेटिंग
SBI सिक्योरिटीज, Arihant Capital Markets और BP इक्विटीज सहित कई ब्रोकरेज फर्मों ने Travel Food Services (TFS) IPO को 'लॉन्ग-टर्म' के लिए सब्सक्राइब करने की रेटिंग दी है। इसका कारण कंपनी का एयरपोर्ट-केंद्रित फूड सर्विसेज में मजबूत पैठ और भारत के बढ़ते विमानन और यात्रा इकोसिस्टम में इसकी विकास क्षमता को बताया गया है। Travel Food Services IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 10 जुलाई को फाइनल किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग 14 जुलाई को BSE और NSE दोनों पर होगी।
क्या करती है Travel Food Services?
मुंबई बेस्ड ट्रैवल फूड सर्विसेज के पोर्टफोलियो में फास्ट फूड, कैफे, बेकरी, फूड कोर्ट और बार सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य और पेय (F&B) शामिल हैं, जो मुख्य रूप से हवाई अड्डों और कुछ राजमार्ग राजमार्गों पर स्थित है। 30 जून 2024 तक, कंपनी की उपस्थिति भारत में 14 हवाई अड्डों पर है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख हब के साथ-साथ मलेशिया में तीन हवाई अड्डे शामिल हैं। इसने भारत और मलेशिया में 31 लाउंज भी संचालित करती है और इस साल जुलाई में हांगकांग में एक नया लाउंज खोलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार भी किया। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों में KFC, Pizza Hut, Wagamama, Coffee Bean & Tea Leaf, Jamie Oliver’s Pizzeria, Brioche Doree, Subway और Krispy Kreme जैसे फेमस नाम शामिल हैं।
Travel Food Services IPO का लेटेस्ट GMP
आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, Travel Food Services Ltd के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल अपने ऊपरी IPO मूल्य 1,100 रुपये के मुकाबले 1,108 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। यानी कंपनी के शेयरों का फिलहाल 8 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), जो इसके इश्यू प्राइस पर 0.73% अधिक है। यह प्रीमियम शेयर के सपाट लिस्टिंग का संकेत देता है।