Get App

Turtlemint IPO : ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे कमजोर संकेत, डिस्काउंट पर हो सकती है टर्टलमिंट IPO की लिस्टिंग

Turtlemint IPO : NSE और BSE पर लिस्टिंग से पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इसके इश्यू प्राइश से कम हो गया है। इसका ताजा ग्रे मार्केट प्रीमियम ( GMP) आईपीओ के इश्यू प्राइस से ₹5 कम है । इसका मतलब है कि लिस्टिंग के समय इस शेयर की अनुमानित कीमत ₹147 के आसपास हो सकती है,जबकि IPO की कीमत ₹152 है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 10:55 AM
Turtlemint IPO : ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे कमजोर संकेत, डिस्काउंट पर हो सकती है टर्टलमिंट IPO की लिस्टिंग
Turtlemint IPO : इस IPO में फ्रेश इश्यू की हिस्सेदार ₹660.72 करोड़ है। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 1.46 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी शामिल है

Turtlemint IPO : टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के सोमवार,29 जून को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत करने की उम्मीद दिख रही है। ग्रे मार्केट का माहौल इसके इश्यू प्राइस से कम कीमत पर लिस्ट होने के संकेत दे रहा है। NSE और BSE पर लिस्टिंग से पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इसके इश्यू प्राइश से कम हो गया है। इसका ताजा ग्रे मार्केट प्रीमियम ( GMP) आईपीओ के इश्यू प्राइस से ₹5 कम है । इसका मतलब है कि लिस्टिंग के समय इस शेयर की अनुमानित कीमत ₹147 के आसपास हो सकती है,जबकि IPO की कीमत ₹152 है।

अगर ये संकेत सही साबित होते हैं,तो जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं,उन्हें लिस्टिंग पर लगभग 3.3% का नुकसान हो सकता है। हालांकि,हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रे मार्केट अनौपचारिक बाजार होता है और लिस्टिंग से पहले GMP ट्रेंड में काफी बदलाव आ सकता है। ये प्रीमियम सिर्फ संकेत देने वाले होते हैं। ऐसे में ये जरूरी नहीं कि ये स्टॉक की असल लिस्टिंग परफ़ॉर्मेंस दिखाएं।

इस आईपीओ में निवेशकों ने बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाई थी। 19 जून से 23 जून तक खुले रहे इस आईपीओ के दौरान इसे कुल मिलाकर 1.20 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था।

इस आईपीओ के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)वाले हिस्से को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह हिस्सा 1.59 गुना भरा था। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.07 गुना भरा था। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरोम (NII)का हिस्सा सबसे कम 0.52 गुना ही भर पाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें