Unimech Aerospace IPO: यूनिकेम एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से करीब 150 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी के एंकर बुक में कुल 18 निवेशकों ने भाग लिया, जिन्हें कंपनी ने 785 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 19 लाख शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी ने जिन 18 निवेशकों को शेयर आवंटित किए हैं, उसमें से 7 म्यूचुअल फंड है। इन म्यूचुअल फंडों ने अपनी 10 स्कीमों के जरिए इस आईपीओ में निवेश किया है। इनमें ICICI प्रूडेंशियल, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल, इडलवाइज म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड शामिल हैं। इनके अलावा गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी के एंकरबुर में 15 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं HSBC, नैटिक्स, कॉप्थॉल मॉरीशस और क्लैरस कैपिटल ग्रुप एजी सहित कई दूसरे विदेशी निवेशकों ने भी इसमें भाग लिया है।
