Uniparts IPO: इंजीनियर्ड सिस्टम्स मैन्युफैक्चर कंपनी Uniparts India के शेयरों की लिस्टिंग आज शेयर बाजार में कमजोर हुई है। BSE पर Uniparts India के शेयर 0.35 फीसदी डिस्काउंट के साथ 575 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। NSE पर भी इसके शेयरों की लिस्टिंग 0.35 फीसदी डिस्काउंट के साथ 575 रुपए पर हुई। कंपनी का इश्यू प्राइस 577 रुपए था। Uniparts India का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था। और यह कुल 25.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था तो उम्मीद थी कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बेहतर रह सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Uniparts India के इश्यू की अच्छी डिमांड थी
यूनीपार्ट्स इंडिया का 836 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था यानी इस इश्यू के तहत कोई भी नया शेयर नहीं जारी हुआ है। यह इश्यू 25.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन सिर्फ 4.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) का हिस्सा 67.14 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (NII) के लिए आरक्षित हिस्सा 17.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत आईपीओ निवेशकों को 577 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच खुला था।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
इंजीनियर्ड सिस्टम्स और सॉल्यूशंस बनाने वाली यूनिपार्ट्स इंडिया का कारोबार 25 देशों में फैला हुआ है। यह कृषि और CFM (कंस्ट्रक्शन, फॉरेस्ट्री और माइनिंग) के लिए प्रोडक्ट तैयार करती है। इसके प्रोडक्ट की बात करें तो यह 3-प्वाइंट लिंकेज सिस्टम्स (3PL) और प्रेसिशन मशीन्ड पार्ट्स (PMP) के साथ-साथ फैब्रिकेशंस और हाइड्रॉलिक सिलिंडर्स या इसके कंपोनेंट्स इत्यादि बनाती है। इसके लुधियाना में दो, विशाखापत्तनम में एक और नोएडा में दो प्लांट हैं। इसके अलावा कंपनी का एक प्लांट अमेरिका के आयोवा (Iowa) में स्थित है।