Upcoming IPO: आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। इस हफ्ते निवेशकों को कई कंपनियों के पब्लिक इश्यू में निवेश का मौका मिलेगा। इस दौरान कुल 9 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इनमें से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से है जबकि अन्य 6 कंपनियां SME सेगमेंट से हैं। इन 9 कंपनियों का इरादा आईपीओ के जरिए 6500 करोड़ रुपये जुटाने का है। जिन कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं उनमें Indegene, TBO Tek, आधार हाउसिंग फाइनेंस, विंसोल इंजीनियर्स, रिफ्रैक्टरी शेप्स, फाइनलिस्टिंग्स टेक्नोलॉजीज, सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर इंडिया, टीजीआईएफ एग्रीबिजनेस और एनर्जी-मिशन मशीनरी इंडिया शामिल हैं। इसके अलावा, 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है।
हेल्थकेयर टेक फर्म इंडिजीन लिमिटेड का IPO 6 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1842 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास आईपीओ में 8 मई तक निवेश का मौका रहेगा। इसके तहत 760 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1,081.76 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। कंपनी ने इश्यू के लिए 430-452 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।
ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म TBO Tek का आईपीओ 8 मई को खुलेगा। कंपनी का इरादा 1551 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का है। निवेशक इसमें 10 मई तक निवेश कर सकेंगे। आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1,150.81 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के तहत होगी। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Aadhar Housing Finance IPO
आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के IPO के लिए प्राइस बैंड 300-315 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा IPO से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसका IPO 8 मई को खुलकर 10 मई को बंद होगा। इस दौरान 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहयोगी कंपनी बीसीपी टोप्को 7 प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।
यह आईपीओ 6 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 9 मई तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 71-75 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के तहत 23.36 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर होगी।
ब्रिक्स, कास्टेबल्स, हाई एल्युमिना कैटलिस्ट और सिरेमिक बॉल्स बनाने वाली कंपनी भी अपना पहला पब्लिक इश्यू 6 मई को खोलेगी। इसमें 9 मई तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इसके लिए 27-31 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लक्ष्य 18.6 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें केवल 60 लाख इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू शामिल है।
Finelistings Technologies IPO
यूज्ड लक्जरी कारों के रिटेलर और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सर्विसेज के प्रोवाइडर फाइनलिस्टिंग्स का आईपीओ 7 मई को खुलेगा। कंपनी इसके जरिए 13.53 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका इश्यू प्राइस 123 रुपये प्रति शेयर है। निवेशक इसमें 9 मई तक बोली लगा सकेंगे।
Silkflex Polymers India IPO
टेक्सटाइल प्रिटिंग इंक और पानी आधारित लकड़ी कोटिंग पॉलिमर ट्रेडर का आईपीओ 7 मई को खुलेगा। कंपनी इसके जरिए 18.11 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह फिक्स्ड प्राइस इश्यू 10 मई तक चार दिनों तक खुला रहेगा। इश्यू प्राइस 52 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
खुले मैदान में फलों और सब्जियों की खेती का बिजनेस करने वाली कंपनी TGIF Agribusiness का आईपीओ 8 मई खुलेगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 6.39 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जो 10 मई को बंद होगा। इश्यू प्राइस 93 रुपये प्रति शेयर है।
Energy-Mission Machineries India IPO
अहमदाबाद स्थित कंपनी एनर्जी-मिशन मशीनरी इंडिया का आईपीओ 9 मई को खुलेगा। कंपनी इसके जरिए 41.15 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 131-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक इसमें 13 मई तक निवेश कर सकेंगे।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
आने वाले हफ्ते में होने वाली सभी चार लिस्टिंग केवल एसएमई सेगमेंट से होंगी। स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन, साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज और एमके प्रोडक्ट्स 8 मई को बीएसई एसएमई पर डेब्यू करेंगे, जबकि स्लोन इंफोसिस्टम्स आईपीओ शेयरों में ट्रेडिंग एनएसई इमर्ज पर 10 मई से शुरू होगी।