Upcoming IPO in 2025: हुंडई के आईपीओ का टूटेगा रिकॉर्ड! Oyo-Snapdeal समेत इन कंपनियों में पैसे लगाने को रहें तैयार

Upcoming IPO in 2025: अब यह साल गुजर रहा है तो निगाहें अगले साल पर हैं कि क्या अगले भी साल बड़ी-बड़ी कंपनियों के आईपीओ आएंगे? इस साल महंगाई और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद आईपीओ मार्केट में बहार छाई रही और आईपीओ के लिए यह साल सबसे बेहतरीन रहा। हुंडई मोटर (Hyundai Motor), बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance), स्विगी (Swiggy) और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) जैसी दिग्गज कंपनियों के आईपीओ इस साल आए

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 11:06 PM
Story continues below Advertisement
फार्माईजी (PharmaEasy), स्नैपडील (Snapdeal), फैब इंडिया (FabIndia), गो एयरलाइंस (Go Airlines), बजाज एनर्जी (Bajaj Energy), ओयो, एनएसडीएल, हीरो मोटर्स (Hero Motors), लावा इंटरनेशनल (Lava International), इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस (IndiaFirst Life Insurance), बोट (boAt), एचडीएफसी बैंक की एनबीएफसी इकाई एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Finance Services) और उल्लू डिजिटल (Ullu Digital) के आईपीओ अगले साल आ सकते हैं।

Upcoming IPO in 2025: इस साल महंगाई और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद आईपीओ मार्केट में बहार छाई रही और आईपीओ के लिए यह साल सबसे बेहतरीन रहा। हुंडई मोटर (Hyundai Motor), बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance), स्विगी (Swiggy) और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) जैसी दिग्गज कंपनियों के आईपीओ इस साल आए। अब यह साल गुजर रहा है तो निगाहें अगले साल पर हैं कि क्या अगले भी साल बड़ी-बड़ी कंपनियों के आईपीओ आएंगे? यहां कुछ कंपनियों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके आईपीओ अगले साल आ सकते हैं।

कौन-कौन सी दिग्गज कंपनियां हैं कतार में

ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक फार्माईजी (PharmaEasy), स्नैपडील (Snapdeal), फैब इंडिया (FabIndia), गो एयरलाइंस (Go Airlines), बजाज एनर्जी (Bajaj Energy), ओयो, एनएसडीएल, हीरो मोटर्स (Hero Motors), लावा इंटरनेशनल (Lava International), इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस (IndiaFirst Life Insurance), बोट (boAt), एचडीएफसी बैंक की एनबीएफसी इकाई एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Finance Services) और उल्लू डिजिटल (Ullu Digital) के आईपीओ अगले साल आ सकते हैं।


हीरो मोटर्स ने 23 अगस्त को 900 करोड़ रुपये के आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया था जिसमें 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल हो सकता है। फार्माईजी का आईपीओ 6250 करोड़ रुपये का हो सकता है। स्नैपडील ने 1250 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए फाइल किया है जिसके तहत 1250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। गो एयरलाइंस ने पूरी तरह से नए शेयरों के लिए 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। एनएसडीएल का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा और इसके 5.72 करोड़ शेयर बीएसई पर लिस्ट होंगे।

ओयो होटल्स एंड होम्स की बात करें तो इसने आईपीओ का ड्राफ्टफाइल कर दिया है और इसका साइज 8430 करोड़ रुपये का हो सकता है जिसमें 1430 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल हो सकता है। लावा इंटरनेशनल ने भी आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल कर दिया है जिसके तहत अभी 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 4.37 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए जारी करने की योजना है। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 10 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। इसके अलावा टाटा कैपिटल का भी आईपीओ आने वाला है।

इस साल कैसा रहा हाल

अब गुजर रहे इस साल 2024 की बात करें तो इस साल किसी कंपनी ने देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाया और किसी आईपीओ को सबसे अधिक बोली इसी साल ही मिली और इसके साथ ही अब तक का दूसरा सबसे अधिक लिस्टिंग गेन इसी साल एक आईपीओ की स्टॉक मार्केट में एंट्री पर मिला।अक्टूबर 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,870.16 करोड़ रुपये के आईपीओ ने मई 2022 में आए एलआईसी के 21,008.48 करोड़ रुपये के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सब्सक्रिप्शन के रिकॉर्ड की बात करें तो इस साल दिसंबर 2024 में आए एनएसीडीएसी इंफ्रा के 10.01 करोड़ रुपये के आईपीओ को रिकॉर्ड 2,209.76 गुना बोली मिली थी जबकि पहले यह रिकॉर्ड एचओएसी फूड्स इंडिया के नाम था जो मई 2024 में आया था और इसके 5.54 करोड़ रुपये के आईपीओ को 2,013.64 गुना बोली मिली थी। मेनबोर्ड में बात करें तो इस साल फरवरी 2024 में आए विभोर स्टील ट्यूब्स के 72.17 करोड़ रुपये के आईपीओ को 320.05 गुना मिली और दूसरे स्थान पर रही। पहले स्थान पर नवंबर 2021 में आए लैटेंट व्यू एनालिटिक्स का 600 करोड़ रुपये का आईपीओ है जिसे 326.49 गुना बोली मिली थी।

लिस्टिंग गेन की बात करें तो विनसॉल इंजीनियरिंग ने लिस्टिंग गेन का रिकॉर्ड बना दिया था और इसका 75 रुपये का शेयर 14 मई 2024 को 365.00 यानी 386.67% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। दूसरे स्थान पर 366.67% के लिस्टिंग गेन के साथ काय सी एनर्जी इंफ्रा और 339.39% के लिस्टिंग गेन के साथ मैक्सपोजर का स्थान रहा।

IPO YearEnder 2024: पांच गुना से अधिक बढ़ा पैसा, लिस्टिंग के ही दिन इन आईपीओ ने मचाया बड़ा धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।