Get App

Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! SEBI ने एक साथ 13 कंपनियों के आईपीओ को दी मंजूरी, नोट कर लें नाम

Upcoming IPO: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इस हफ्ते कुल 13 कंपनियों के आईपीओ आवेदन को मंजूरी दी है। इन कंपनियों में पर्पल स्टाइल लैब्स (Purple Style Labs), वीवीजी इंडिया (BVG India), सिफी इनफिनिट स्पेसेज (Sify Infinit Spaces) और सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) जैसे नाम शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 9:10 PM
Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! SEBI ने एक साथ 13 कंपनियों के आईपीओ को दी मंजूरी, नोट कर लें नाम
Upcoming IPO: UKB इलेक्ट्रॉनिक्स ने करीब ₹800 करोड़ का आईपीओ लाने की योजनाएं बनाई है

Upcoming IPO: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इस हफ्ते कुल 13 कंपनियों के आईपीओ आवेदन को मंजूरी दी है। इन कंपनियों में पर्पल स्टाइल लैब्स (Purple Style Labs), वीवीजी इंडिया (BVG India), सिफी इनफिनिट स्पेसेज (Sify Infinit Spaces) और सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा Transline Technologies, UKB Electronics, Medicap Healthcare, Oswal Cables, Pride Hotels, Sai Parenteral’s और Commtel Networks के आईपीओ को भी सेबी की हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं, Jay Jagdamba और Hella Infra Market ने गोपनीय रूट का इस्तेमाल करके अपने आवेदन जमा कराए थे और इन्हें भी सेबी से मंजूरी मिल गई है।

सेबी की मंजूरी मिलने का मतलब यह है कि ये कंपनियां अब अगले एक साल के भीतर अपना आईपीओ ला सकती हैं। जो कंपनियां गोपनीय मार्ग से सेबी के पास गई थीं, उन्हें 18 महीने की अवधि मिलती है, जिसके भीतर उन्हें अपडेटेड DRHP दाखिल कर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के साथ आईपीओ लॉन्च करना होता है।

सेबी ने Pride Hotels के आवेदन को 16 जनवरी, Oswal Cables को 19 जनवरी और Sai Parenteral’s के आवेदन को 21 जनवरी को मंजूरी दी। वहीं 22 जनवरी को Transline Technologies, CMR Green Technologies और Commtel Networks को मंजूरी मिली। 23 जनवरी को Jay Jagdamba, UKB Electronics, Medicap Healthcare, Purple Style Labs, BVG India, Sify Infinit Spaces और Hella Infra Market के ड्राफ्ट पेपर को मंजूरी दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें