Upcoming IPO : आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। मार्केट रेगुलेट सेबी ने दो कंपनियों के आईपीओ को फंड जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। इनमें ideaForge Technology और Tata Play शामिल हैं। ideaForge Technology मुंबई की कंपनी है जो कि ड्रोन बनाती है। वहीं, Tata Play टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी है। पहले इस कंपनी का नाम टाटा स्काई था। यहां हमने इन दोनों आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
