Upcoming IPO : आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने चार कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज, Cyient डीएलएम, हेल्थविस्टा इंडिया और राशि पेरिफेरल्स शामिल हैं। इन सभी कंपनियों को पिछले हफ्ते ऑब्जर्वेशन लेटर मिला है। सेबी के नियमों के अनुसार आईपीओ लाने से पहले किसी भी कंपनी के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल करना जरूरी होता है। यहां हमने इन सभी कंपनियों के आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
