Upcoming IPO: अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट एक बार फिर से गुलजार होने वाला है। निवेशकों को एक नहीं बल्कि चार-चार आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा। ये चारों छोटी कंपनियां है, जो SME रूट के जरिए स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी। अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए ये चारों कंपनियां कुल करीब 164 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इन कंपनियों में अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (Urban Enviro Waste Management), बिजोटिक कमर्शियल लिमिटेड (Bizotic Commercial Ltd), कॉस्मिक सीआरएफ लिमिटेड (Cosmic CRF Ltd) और सेल प्वाइंट लिमिटेड (Cell Point (India) Ltd) शामिल हैं।
अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड
यह एक वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली है। कंपनी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों के नगर निगमों और नगर पालिकाओं को अपनी सेवाएं देती है। कंपनी का IPO सोमवार 12 जून को बोली के खुलेगा और 14 जून को बंद होगा।
बिजोटिक कमर्शियल (Bizotic Commercial)
यह कंपनी 'अर्बन यूनाइटेड' नाम से रेडीमेड गारमेंट्स को बनाने और उन्हें बेचने के कारोबार में है। इसका IPO सोमवार 12 जून को बोली के खुलेगा और 15 जून को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए शेयरों का भाव 175 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसकी योजना आईपीओ से कुल 42.21 करोड़ रुपये जुटाने की है। निवेशक इसके शेयरों के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कुल 800 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक सिर्फ एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके लिए उन्हें करीब 1.40 लाख रुपये निवेश करने होंगे।
कॉस्मिक सीआरएफ (Cosmic CRF Ltd)
यह विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को कोल-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन सप्लाई करने के कारोबार में है। इसका IPO बुधवार 14 जून को बोली के खुलेगा और 16 जून को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 314 से 330 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसकी योजना आईपीओ से कुल 60.13 करोड़ रुपये जुटाने की है। निवेशक इसके शेयरों के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कुल 400 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक सिर्फ एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके लिए उन्हें करीब 1.32 लाख रुपये निवेश करने होंगे।
सेल प्वाइंट (Cell Point Ltd)
यह एक मल्टीब्रांड रिटेल सेलिंग प्वाइंट्स है, जो विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन और उनसे जुड़े एसेससरीज को बेचती है। इसका IPO गुरुवार 15 जून को बोली के खुलेगा और 20 जून को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए शेयरों का भाव 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसकी योजना आईपीओ से कुल 50.34 करोड़ रुपये जुटाने की है। निवेशक इसके शेयरों के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कुल 1,200 शेयर होंगे। रिटेल निवेशक सिर्फ एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके लिए उन्हें करीब 1.20 लाख रुपये निवेश करने होंगे।