मौजूदा वित्त वर्ष में जल्द ही आ सकता है Advanta Enterprises का IPO

एग्रीकल्चर और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी यूपीएल लिमिटेड (UPL Ltd) अपनी सीड बिजनेस इकाई एडवांटा एंटरप्राइजेज मौजूदा वित्त वर्ष यानी FY25 में अपना IPO लॉन्च कर सकती है। BofA सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली, जेएम फाइनेंशियल इस IPO के बैंकर हैं। कंपनी की योजना अपनी सब्सिडियरी में 10-12 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने की है

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 4:23 PM
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कंपनी भारती हेग्जाकॉम (Bharti Hexacom) के आईपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एग्रीकल्चर और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी यूपीएल लिमिटेड (UPL Ltd) अपनी सीड बिजनेस इकाई एडवांटा एंटरप्राइजेज (Advanta Enterprises) का IPO मौजूदा वित्त वर्ष यानी FY25 में लॉन्च कर सकती है। सीएनबीसी -टीवी 18 (CNBC-TV18) ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। BofA सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली, जेएम फाइनेंशियल इस IPO के बैंकर हैं। कंपनी की योजना अपनी सब्सिडियरी में 10-12 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने की है।

सीएनबीसी -टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, UPL इस इश्यू से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने में करेगी। कंपनी 4 अरब डॉलर की वैल्यूएशन को टारगेट कर सकती है। कंपनी ने 26 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसकी योजना 4,000 करोड़ से भी ज्यादा का राइट्स इश्यू लॉन्च करने की है और इसके लिए वह जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है।

एडवांटा एंटरप्राइजेज की UPL में 86.7 पर्सेंट और प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर की 13.3 पर्सेंट हिस्सेदारी है। केकेआर (KKR) ने सितंबर 2023 में 30 करोड़ डॉलर में इस कंपनी की हिस्सेदारी खरीदी थी।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में UPL का शेयर 4 अप्रैल को 3.41 पर्सेंट ऊपर 492.95 रुपये पर बंद हुआ। दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी को 1,217 करोड़ का नुकसान हुआ था। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,087 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 27.72 पर्सेंट की गिरावट के साथ 9,887 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 13,679 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।