V R Infraspace IPO : रियल एस्टेट कंपनी का 4 मार्च को खुलेगा आईपीओ, GMP अपडेट समेत पूरी डिटेल

V R Infraspace IPO : इसमें निवेशकों के पास 6 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ में 24 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी को मिलेगा। V R Infraspace IPO के तहत प्राइस बैंड 85 रुपये प्रति शेयर रखा गया है

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 10:06 PM
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी V R Infraspace का आईपीओ कल यानी 4 मार्च को खुलने वाला है।

V R Infraspace IPO : रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी V R Infraspace का आईपीओ कल यानी 4 मार्च को खुलने वाला है। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 20.40 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें निवेशकों के पास 6 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ में 24 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी को मिलेगा। V R Infraspace IPO के तहत प्राइस बैंड 85 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

V R Infraspace IPO का ग्रे मार्केट अपडेट

ग्रे मार्केट में V R Infraspace के आईपीओ को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले यह इश्यू 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 100 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 17.65 फीसदी का मुनाफा होगा।


V R Infraspace IPO से जुड़ी डिटेल

मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर का है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 136,000 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के प्रमोटर विपुल देवचंद रूपारेलिया और सुमिताबेन विपुलभाई रूपारेलिया हैं। IPO के बाद प्रमोटर्स की V R Infraspace में हिस्सेदारी घटकर 72.97 प्रतिशत रह जाएगी। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को V R Infraspace IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है। साथ ही लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है।

V R Infraspace IPO के रिजर्व हिस्से की डिटेल

साल 2015 में इनकॉरपोरेट हुई V R Infraspace Limited कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में है। इसका बिजनेस मुख्य रूप से गुजरात के वडोदरा और उसके आसपास चलता है। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 50 प्रतिशत ​हिस्सा अन्य इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

वित्तीय तौर पर कितनी ​मजबूत है V R Infraspace

अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल आय 7.32 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 89.54 लाख रुपये था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 18.75 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.62 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 35.16% प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 229.16% बढ़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।