VR Infraspace की लिस्टिंग ने किया निराश, महज 6% प्रीमियम पर खुले शेयर

VR Infraspace Shares: वीआर इंफ्रास्पेस के शेयरों की लिस्टिंग ने आईपीओ निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर आज SME प्लेटफॉर्म पर महज 6% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 85 रुपये था, जबकि ये शेयर 90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद इसके शेयरों में 4.72 फीसदी की गिरावट आई

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 10:40 AM
VR इंफ्रास्पेस का IPO सोमवार 4 से 6 मार्च के बीच बोली के खुला था

VR Infraspace Shares: वीआर इंफ्रास्पेस के शेयरों की लिस्टिंग ने आईपीओ निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर आज SME प्लेटफॉर्म पर महज 6% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 85 रुपये था, जबकि ये शेयर 90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद इसके शेयरों में 4.72 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव घटकर 85.75 रुपये पर आ गया। इससे आईपीओ निवेशकों का मुनाफा घटकर लगभग सपाट हो गया। लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 6.5 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

VR इंफ्रास्पेस का आईपीओ सोमवार 4 मार्च को बोली के लिए खुला था और 6 मार्च को बंद हुआ था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश शेयरों का था और इस आईपीओ से करीब 20.4 करोड़ रुपये जुटाए। निवेशकों से इस IPO को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह करीब 6 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

VR इंफ्रास्पेस ने अपने आईपीओ के लिए 85 रुपये प्रति शेयर का फिक्स भाव तय किया था। इसके लॉट में 1,600 शेयर थे। यानी निवेशकों को न्यूनतम कंपनी के 1,600 शेयरों के लिए बोली लगानी थी।


कंपनी ने बताया कि वह IPO से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, सहायक मेसर्स नरनारायण एंटरप्राइज को फंडिंग मुहैया और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए करेगी।

साल 2015 में इनकॉरपोरेट हुई V R Infraspace Limited कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में है। इसका बिजनेस मुख्य रूप से गुजरात के वडोदरा और उसके आसपास चलता है। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 50 प्रतिशत ​हिस्सा अन्य इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल आय 7.32 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 89.54 लाख रुपये था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 18.75 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.62 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 35.16% प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 229.16% बढ़ा था।

यह भी पढ़ें- RK Swamy IPO Listing: 13% डिस्काउंट पर लिस्टिंग, तगड़ी रिकवरी के बावजदू इश्यू प्राइस से नीचे हैं शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।