Get App

Wakefit Innovations IPO: रिटेल निवेशकों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह! बोली लगाने से पहले जानिए कितना चल रहा है लेटेस्ट GMP?

Wakefit IPO: यह आईपीओ ₹377 करोड़ के नए शेयरों के फ्रेश इश्यू और ₹912 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) को मिलाकर ₹1,289 करोड़ जुटाएगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर, कंपनी का पोस्ट-इश्यू मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹6,400 करोड़ रहने का लक्ष्य है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 3:00 PM
Wakefit Innovations IPO: रिटेल निवेशकों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह! बोली लगाने से पहले जानिए कितना चल रहा है लेटेस्ट GMP?
Wakefit IPO: वेकफिट इनोवेशन ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹185 से ₹195 प्रति शेयर तय किया है

Wakefit Innovations IPO: होम एंड फर्नीचर सेगमेंट की प्रमुख कंपनी वेकफिट इनोवेशन लिमिटेड (Wakefit Innovations Ltd) का ₹1,288.89 करोड़ का आईपीओ आज से खुल चुका है। आईपीओ के पहले दिन, दोपहर 1 बजे तक रिटेल निवेशकों ने जबरदस्त रुचि दिखाई, जिसके कारण रिटेल कोटा 52 प्रतिशत तक भर गया। वहीं यह आईपीओ कुल मिलाकर 11% सब्सक्राइब हो चुका है।

पहले दिन का सब्सक्रिप्शन स्टेटस (दोपहर 1 बजे तक)

₹1,288.89 करोड़ के इस इश्यू में कुल 3,63,53,276 शेयरों के मुकाबले 38,42,104 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो कुल 11% का सब्सक्रिप्शन दिखाता है।

रिटेल (RII): 0.52x

सब समाचार

+ और भी पढ़ें