Avanse Financial Services इस साल लाएगी 4000 करोड़ का IPO, 6 इनवेस्टमेंट बैंकों को किया गया शॉर्टलिस्ट

Avanse Financial Services ने IPO के लिए एडवाइजर्स के रूप में 6 इनवेस्टमेंट बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है। मुंबई स्थित यह कंपनी 2024 में आईपीओ के जरिए करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 1:49 PM
वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) द्वारा प्रमोटेड अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज (Avanse Financial Services) अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Avanse Financial Services IPO : अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) द्वारा प्रमोटेड अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए एडवाइजर्स के रूप में 6 इनवेस्टमेंट बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है। मुंबई स्थित यह कंपनी 2024 में आईपीओ के जरिए करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। अगर यह प्लान पूरा होता है तो यह संभवतः भारत में एजुकेशन-फोकस्ड NBFC की पहली लिस्टिंग होगी।

30 नवंबर को मनीकंट्रोल ने सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि Avanse एक साथ एक्सटर्नल इनवेस्टर्स को आकर्षित करने और प्राइमरी कैपिटल में करीब 1000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रहा था। कंपनी में केदारा कैपिटल और वर्ल्ड बैंक ग्रुप की शाखा IFC का भी निवेश है। सूत्रों में से एक ने मनीकंट्रोल को बताया कि Avanse ने आईपीओ सिंडिकेट के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा, जेपी मॉर्गन, नुवामा, एवेंडस कैपिटल और एसबीआई कैप्स को शॉर्टलिस्ट किया।

एक दूसरे सूत्र ने कहा कि यह डील जनवरी में शुरू होने की संभावना है। लिस्टिंग से निवेशकों को आंशिक रूप से बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी और जरूरत पड़ने पर तेजी से बढ़ते Avanse के लिए अतिरिक्त ग्रोथ कैपिटल जुटाने में मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा कि चुनाव के बाद आईपीओ लॉन्च करने की योजना बनाई गई है।


हालांकि, इन मामले में Avanse Financial Services ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "ऐसा लगता है कि यह हमारे संगठन के बारे में उद्योग जगत की अटकलें हैं। हम इंडस्ट्री की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।"

इसके अलावा, वारबर्ग पिंकस, नुवामा, एसबीआई कैप्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल और एवेंडस कैपिटल को भेजे गए ईमेल का भी जवाब नहीं मिल सका है। वहीं, जेपी मॉर्गन और नोमुरा ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।