Get App

WeWork India IPO 3 अक्टूबर से, ₹3000 करोड़ जुटाने की कोशिश; चेक करें डिटेल

WeWork India IPO: कंपनी के प्रमोटर्स में जितेंद्र मोहनदास विरवानी, करन विरवानी और एंबेसी बिल्डकॉन LLP शामिल हैं। वीवर्क इंडिया के ऑपरेशंस बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई सहित प्रमुख टियर 1 शहरों में चालू हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 28, 2025 पर 1:49 PM
WeWork India IPO 3 अक्टूबर से, ₹3000 करोड़ जुटाने की कोशिश; चेक करें डिटेल
WeWork India IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल, बुक ​रनिंग लीड मैनेजर है।

WeWork India IPO: को-वर्किंग सेक्टर की कंपनी वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड का IPO 3 अक्टूबर को खुल रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का अनुमान है कि इस इश्यू का साइज लगभग 3000 करोड़ रुपये का होगा। रजिस्ट्रार ऑफ कंप​नीज को जमा किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, यह IPO 7 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 1 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 10 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, IPO में केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। इसके तहत 4.63 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। प्रमोटर समूह की कंपनी एंबेसी बिल्डकॉन एलएलपी और निवेशक 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड अपने शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। 1 एरियल वे टेनेंट, वीवर्क ग्लोबल का हिस्सा है। नए शेयर जारी नहीं होने के चलते वीवर्क इंडिया को IPO से कोई कमाई नहीं होगी। वर्तमान में, एंबेसी ग्रुप के पास वीवर्क इंडिया में लगभग 76.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि वीवर्क ग्लोबल के पास 23.45 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

2017 में हुई थी शुरू

WeWork India को साल 2017 में शुरू किया गया था। यह भारत में 'WeWork' ब्रांड के एक विशेष लाइसेंस के तहत काम करती है। वीवर्क इंडिया में WeWork Global ने साल 2021 में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। जनवरी 2024 में, कंपनी ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाए। इसका मुख्य उद्देश्य कर्ज कम करना और ग्रोथ को बढ़ावा देना था। वीवर्क इंडिया के ऑपरेशंस बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई सहित प्रमुख टियर 1 शहरों में चालू हैं। यह वर्तमान में 77 लाख वर्ग फुट जगह को मैनेज करती है। इसमें से 70 लाख वर्ग फुट ऑपरेशनल है। डेस्क क्षमता 1.03 लाख है। कंपनी में 500 से अधिक लोग काम करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें