Get App

RR Kabel IPO: खुल गया ₹1964 करोड़ का आईपीओ; पैसे लगाएं या नहीं, ब्रोकरेज का ये है रुझान

RR Kabel IPO: इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल (RR Kabel) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। आईपीओ खुलने के पहले एंकर निवेशकों से यह 586 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। ग्रे मार्केट में इसके शेयर काफी मजबूत हैं। जानिए ब्रोकरेज का क्या रुझान है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 13, 2023 पर 10:29 AM
RR Kabel IPO: खुल गया ₹1964 करोड़ का आईपीओ; पैसे लगाएं या नहीं, ब्रोकरेज का ये है रुझान
RR Kabel IPO: आरआर कबेल का एक कारोबार वायर और केबल का है और दूसरा पंखा, लाइट, स्विच और एप्लाएंसेज जैसे FMEG का है। अब आज इसका आईपीओ खुला है।

RR Kabel IPO: इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल (RR Kabel) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। आईपीओ खुलने के पहले 54 एंकर निवेशकों से यह 585.62 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 1035 रुपये के भाव पर 56,58,201 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी। अब ग्रे मार्केट में शेयरों के एक्टिविटी की बात करें तो इसके शेयर 150 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

RR Kabel IPO की डिटेल्स

आरआर कबेल का 1964 करोड़ रुपये का आईपीओ 15 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ में 983-1035 रुपये के प्राइस बैंड और 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 98 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। 10.8 करोड़ शेयर एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

आईपीओ के तहत 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 180 करोड़ रुपये के 17,39,130 नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा बाकी 1,72,36,808 शेयरों की ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री होगी। इश्यू के तहत सबसे अधिक शेयर TPG Asia VII SF Pte Ltd बेचेगी। यह अपनी 1.29 फीसदी हिस्सेदारी घटाएगी। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर राम रत्न वायर्स ओएफएस विंडो के जरिए अपने हिस्से का पूरा 13.64 लाख शेयर बेचेगी। प्रमोटर्स महेंद्रकुमार रमेश्वरलाल काबरा, हेमंत महेंद्रकुमार काबरा और सुमीत महेंद्रकुमार काबरा, कबेल बिल्डकॉन सॉल्यूशन्स भी आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें