Pramara IPO Listing: ₹63 के शेयर की ₹111 पर एंट्री, तगड़ी लिस्टिंग ने भरी झोली

Pramara Promotions IPO Listing: प्रमर प्रमोशन्स (Pramara Promotions) के शेयरों की आज मार्केट में एंट्री हुई। इस SME का आईपीओ 25 गुना से अधिक भरा था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 63 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा

अपडेटेड Sep 13, 2023 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Pramara Promotions IPO Listing: प्रमर प्रमोशन्स (Pramara Promotions) के शेयरों की आज मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इस SME का आईपीओ 25 गुना से अधिक भरा था और अब आज इसने निवेशकों को भी शानदार लिस्टिंग गेन से लहालोट कर दिया। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 63 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। आज NSE के SME प्लेटफॉर्म NSE SME पर इसकी 111 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 76 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Pramara Promotions Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी नहीं थमी और 116.55 रुपये (Pramara Promotions Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 85 फीसदी मुनाफे में रहे।

    Saroja Pharma IPO Listing: शेयरों की 23% डिस्काउंट पर एंट्री, अब तक इतना घाटा हो चुका है रिकवर

    Pramara Promotions IPO को कैसा मिला था रिस्पांस


    प्रमर प्रमोशन्स के 15.27 करोड़ रुपये का आईपीओ में 1-5 सितंबर तक खुला था। इस इश्यू को आईपीओ निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 25.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 17.14 गुना भरा था। इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 24.24 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

    RR Kabel IPO: खुल गया ₹1964 करोड़ का आईपीओ, पैसे लगाएं या नहीं, ब्रोकरेज का ये है रुझान

    Pramara Promotions के बारे में

    प्रमोशनल मार्केटिंग कंपनी प्रमर प्रमोशन्स 2006 में बनी थी। यह FMCG, QSR (क्विक सर्विस रेस्टोरेंट), फार्मा, बेवरेज, टेलीकॉम, कॉस्मेटिक और मीडिया समेत कई सेक्टर की कंपनियों के लिए प्रमोशनल प्रोडक्ट्स और गिफ्ट आइटम्स तैयार करती है। यह क्रॉस प्रमोशन्स, लॉयल्टी और रिवार्ड्स, कॉरपोरेट गिफ्टिंग और टॉय रिटेल जैसी सर्विसेज ऑफर करती है। इसके अलावा यह OEM एग्रीमेंट के तहत पानी की बोतल और पेन जैसी चीजें भी बनाती है जिसकी ब्रांडिंग कंपनी के लोगो या डिजाइन के तौर पर की जाती है और प्रमोशनल चीजों के रूप में पेश किया जाता है।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो प्रमर प्रमोशन्स का नेट प्रॉफिट लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 33.18 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष में बढ़कर 1.34 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 2.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2021 में 40.96 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 में 49.43 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 51.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस पर 33.31 करोड़ रुपये का कर्ज है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।