फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी विंडलास बायोटेक ने गुरुवार को अपने पब्लिक ऑफर का दूसरा दिन पूरा किया। यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार को बंद होगा। कंपनी को दूसरे दिन कुल 7.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी को IPO से पहले 120 करोड़ रुपये से अधिक का एंकर इनवेस्टमेंट मिला है।
