Yudiz Solutions के आईपीओ को NSE का एप्रूवल, पहली गेम डेवलपर की होगी लिस्टिंग

yudiz solutions गेमिंग स्टूडियो और एक मल्टी-गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाने पर 8 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। यह स्टूडियो एक साल में 40 से ज्यादा गेम बनाएगी

अपडेटेड May 25, 2023 पर 2:03 PM
Yudiz के गेम स्टूडियो का फोकस मल्टीपल प्लेटफॉर्म्स के लिए हाई क्वालिटी गेम्स बनाने पर होगा। कंपनी ने Little Singham Cricket और Ballz सहित कई तरह के गेम्स बनाए हैं।

Yudiz Solutions को IPO के लिए NSE का एप्रूवल मिल गया है। यह ब्लॉकचेन, AI और गेमिंग पर फोकस करने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी के शेयर SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी गेमिंग स्टूडियो और एक मल्टी-गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाने पर 8 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। यह स्टूडियो एक साल में 40 से ज्यादा गेम बनाएगी। अब तक यूडिज सॉल्यूशंस की पहचान ऐप डेवलपर्स की रही है। अब वह शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली गेम डेवलपर्स बन जाएगी। उसका अपना पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म होगा।

कई लोकप्रिय गेम बना चुकी है कंपनी

Yudiz के गेम स्टूडियो का फोकस मल्टीपल प्लेटफॉर्म्स के लिए हाई क्वालिटी गेम्स बनाने पर होगा। कंपनी ने Little Singham Cricket और Ballz सहित कई तरह के गेम्स बनाए हैं। यह दूसरे पब्लिशर्स के लिए भी गेम बनाने पर विचार करेगी। यह दूसरे डेवलपर्स को अपने नए पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म पर गेम्स पब्लिश करने की सुविधा देगी।


यह भी पढ़ें : SME IPO ने निवेशकों को किया मालामाल, शेयरों ने कुछ ही महीनों में पैसा दोगुना किया

लिस्टिंग से होंगे ये फायदे

यूडिज के चेयरमैन एवं डायरेक्टर भरत पटेल ने कहा कि नए बिजनेस वेंचर्स से सेक्टर की ग्रोथ होगी। हमें इनोवेशन पर फोकस के लिए जरूरी संसाधन मिलेंगे। हमारा गेम पोर्टफोलियो बढ़ेगा। गेमिंग एक्सपीरियंस बढ़ेगा और गेमर कम्युनिटीज का विकास होगा। इससे हमें स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप करने में भी मदद मिलेगी। हम सबसे अच्छे टैलेंट को अट्रैक्ट कर सकेंगे। इसके अलावा गेमिंग में हमारी पॉजिशन मजबूत होगी।

कंपनी का प्रॉफिट

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट (PAT) 2.75 करोड़ रुपये रहा। आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के बाद कंपनी इश्यू पेश करेगी। इसके तहत 27,17,600 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।