क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई है। यह बात एक रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चली है।इसका IPO 2026 में आने वाला है। अब जेप्टो का नाम Zepto Private Limited से बदलकर Zepto Limited हो जाएगा। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने एक स्पेशल रिजॉल्यूशन को मंजूरी दे दी है। जेप्टो ने अपने IPO के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, जेएम फाइनेंशियल जैसे इनवेस्ट बैंकों को मर्चेंट बैंकर के तौर पर चुना है। कंपनी अपने IPO के तहत लगभग 4,500 करोड़ रुपये जुटा सकती है।
