Get App

Zetwerk ला रही है ₹4200 करोड़ का IPO, कॉन्फिडेंशियल रूट से जमा किया ड्राफ्ट

Zetwerk IPO: जेटवर्क की वैल्यूएशन लगभग 3 अरब डॉलर आंकी गई है। यह प्री-IPO फंडिंग राउंड में 5-6 करोड़ डॉलर तक जुटाने के लिए भी बातचीत कर रही है। कंपनी का लक्ष्य इस साल के आखिर तक लिस्ट होने का है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 11:28 AM
Zetwerk ला रही है ₹4200 करोड़ का IPO, कॉन्फिडेंशियल रूट से जमा किया ड्राफ्ट
Zetwerk एक B2B मैन्युफैक्चरिंग टेक फर्म है।

जेटवर्क (Zetwork) ने अपने आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशियल तरीके से ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। मामले की जानकारी रखने वालों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी 4,200 करोड़ रुपये (45 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, एवेंडस कैपिटल और HSBC, मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स की भारतीय यूनिट इस इश्यू के लिए बैंकर हैं। जेटवर्क बिजनेस टू बिजनेस (B2B) मैन्युफैक्चरिंग टेक फर्म है।

कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं। कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। दूसरी ओर स्टैंडर्ड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक डॉक्युमेंट बन जाता है।

कंपनी का लक्ष्य इस साल के आखिर तक लिस्ट होने का है। यह प्री-IPO फंडिंग राउंड में 5-6 करोड़ डॉलर (450-500 करोड़ रुपये) तक जुटाने के लिए भी बातचीत कर रही है। अगर ऐसा हुआ और आईपीओ में नए शेयर पेश किए गए तो इन शेयरों के इश्यू का साइज कम हो जाएगा।

कितनी है Zetwerk की वैल्यूएशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें