Intellius Recode ला रही है IPO, ड्राफ्ट किया जमा; नए शेयरों से ₹117 करोड़ जुटाने की तैयारी

Intellius Recode IPO: यह एक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। इसका फोकस एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए डिजिटल बदलाव को मुमकिन बनाने पर है। इस पब्लिक इश्यू के लिए Inga Ventures बुक-रनिंग लीड मैनेजर है

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 1:20 PM
Story continues below Advertisement
Intellius Recode टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और AI पर बेस्ड सॉल्यूशंस के क्षेत्र में सेवाएं देती है।

इंटेलियस रिकोड अपने IPO से पैसा जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर Sebi के पास ड्राफ्ट जमा कर दिया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, इस पब्लिक इश्यू में 117 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 12.9 लाख तक इक्विटी शेयरों का 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) रहेगा।

Intellius Recode एक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। इसका फोकस एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए डिजिटल बदलाव को मुमकिन बनाने पर है। यह टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड सॉल्यूशंस के क्षेत्र में सेवाएं देती है। इनमें इसके अपने खास "Agentic AI" पर बेस्ड डिजिटल वर्कर्स भी शामिल हैं। इसके टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग वर्टिकल में डेटा और एनालिटिक्स, एंटरप्राइज रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, इंटीग्रेशन, डेवलपमेंट और ऑपरेशंस, क्वालिटी एश्योरेंस, और डिजिटल कॉमर्स सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं शामिल हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल डिजिटल वर्कर्स के डेवलपमेंट के लिए फंड देने, उनके डेवलपमेंट से जुड़ी सब-कॉन्ट्रैक्टिंग फीस चुकाने, और आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करने वाली है। Intellius Recode के डिजिटल वर्कर्स AI-सक्षम सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स हैं, जिन्हें वर्चुअल कर्मचारियों के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये फ्रंट, मिड और बैक-ऑफिस ऑपरेशंस में एंटरप्राइज सिस्टम, डेटा और वर्कफ्लो के साथ इंटरैक्ट करके तय किए गए बिजनेस प्रोसेस को पूरा करने में सक्षम हैं। Inga Ventures इस इश्यू के लिए 'बुक-रनिंग लीड मैनेजर' है।

Rentomojo भी ला रही है IPO

हाल ही में रेंटोमोजो लिमिटेड ने भी IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। इस IPO में 150 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 2,83,99,567 तक इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। रेंटोमोजो को गीतांश बामानिया ने शुरू किया था। यह कंपनी एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड, फुल-स्टैक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) प्लेटफॉर्म चलाती है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को पूरे भारत में फर्नीचर और घरेलू अप्लायंसेज को किराए पर और सब्सक्रिप्शन बेसिस पर लेने की सर्विसेज देता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।