जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड का IPO आज, 15 अक्टूबर से खुल रहा है। कंपनी ने एक दिन पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹2,251.23 करोड़ जुटाए। BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 99 फंड्स को ₹151 प्रति शेयर के भाव पर 14.91 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए। एंकर बुक में ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, कैपिटल ग्रुप, First Sentier Investors, सोसाइटे जेनरल, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट्स इंडिया फंड जैसे ग्लोबल इनवेस्टर्स के साथ-साथ नॉर्वे के गवर्मेंट पेंशन फंड ग्लोबल और अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) जैसे सॉवरेन वेल्थ फंड्स ने भी हिस्सा लिया।
