NCP से गठबंधन के बाद मेरी सीट को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं, BJP नेता पंकजा मुंडे ने जताई आशंका

पंकजा मुंडे को BJP ने हाल ही में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद वह कांदिवली स्थित उत्तर मुंबई पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। इससे पहले अक्टूबर 2023 में पंकजा मुंडे ने उन्हें दरकिनार करने के लिए पार्टी नेतृत्व पर हमला किया और कहा कि वह लोकसभा में अपनी बहन प्रीतम की जगह नहीं लेंगी

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 8:46 PM
NCP से गठबंधन के बाद मेरी सीट को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं, BJP नेता पंकजा मुंडे ने जताई आशंका

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने बृहस्पतिवार के कहा कि पार्टी की अजित पवार (Ajit Pawar) नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से गठबंधन होने के बाद उनकी सीट पर सवाल पैदा हो गया है। मुंडे 2019 के विधानसभा चुनाव में परली से अपने रिश्ते के भाई और NCP नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं। धनंजय इस समय एकनाथ शिंदे की सरकार में मंत्री है, जिसमें BJP एक घटक है।

बीड लोकसभा सीट का दो बार से उनकी बहन प्रीतम मुंडे प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा ने कहा, "उन्होंने अच्छा काम किया है, लेकिन NCP से गठबंधन होने के बाद स्वभाविक है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र पर सवाल पैदा हो गया है। ’’

उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीड से कौन उम्मीदवार होगा, लेकिन मैं मुख्य प्रचारक रहूंगी। मैं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में भी मुख्य प्रचारक रही हूं।"


पंकजा मुंडे को BJP ने हाल ही में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद वह कांदिवली स्थित उत्तर मुंबई पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा, "यह भाजपा की परिपाटी है, जिसमें नेताओं को (अलग-अलग सीट के लिए) पर्यवेक्षक बनाया जाता है। हम रिपोर्ट जमा करते हैं और पार्टी (उक्त सीट पर) रिपोर्ट के आधार पर फैसला करती हैं।"

जब हाई कमान पर बरसीं पंकजा मुंडे

इससे पहले अक्टूबर 2023 में पंकजा मुंडे ने उन्हें दरकिनार करने के लिए पार्टी नेतृत्व पर हमला किया और कहा कि वह लोकसभा में अपनी बहन प्रीतम की जगह नहीं लेंगी। बीड जिले के सावरगांव में अपनी दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पद से दूर रखा गया है, इसलिए उनके समर्थकों को लाभ नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा, “मुझे खेद है क्योंकि आपको इसके कारण कष्ट सहना पड़ा। अब समय आ गया है कि हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने हमें परेशान किया है।' मेरे अनुयायी साधारण नहीं हैं; वे जानते हैं कि प्रतिक्रिया कैसे करनी है और भगवान शिव की तरह 'तीसरी आंख' कैसे खोलनी है,'' उन्होंने कहा और कहा कि अब उनके लिए विकल्प तलाशने का समय आ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।