Assam Opinion Poll 2026: असम में BJP और कांग्रेस मिलेंगी इतनी सीटें, वोटिंग से पहले आया ये बड़ा ओपिनियन पोल

Assam Assembly Election Opinion Poll 2026 : ओपनियन पोल के अनुसार असम में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी-नेतृत्व वाला गठबंधन (BJP+) मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने या सत्ता बनाए रखने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन को 43 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल सकते हैं

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
असम विधानसभा चुनाव को लेकर फाइनल ओपिनियन पोल से बीजेपी के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election Opinion Poll 2026) को लेकर फाइनल ओपिनियन पोल से बीजेपी के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल को सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बना सकती हैं।

असम में बीजेपी के लिए खुशखबरी

ओपनियन पोल के अनुसार असम में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी-नेतृत्व वाला गठबंधन (BJP+) मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने या सत्ता बनाए रखने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन को 43.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं तो वहीं कांग्रेस गंठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल के मुताबिक, 126 सीटों वाली विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 82 से 92 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करीब 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर पिछले चुनावों की बात करें, तो साल 2021 में एनडीए ने राज्य में 75 सीटें जीती थीं, जिनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अकेले 60 सीटें हासिल की थीं। वहीं, 2016 के चुनाव में भी भाजपा ने अपने दम पर 60 सीटें जीती थीं।


सीएम पद के लिए पहली पसंद कौन?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद है। सर्वे में 43  प्रतिशत लोगों ने असम के वर्तमान सीएम के काम को अच्छा माना है। वहीं 30 प्रतिशत लोगों के उनके काम को खराब माना है।

पूर्वोत्तर का अहम राज्य असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जिसमें 126 विधायकों का चुनाव किया जाएगा। सर्वे में शामिल लोगों के मुताबिक, इस बार चुनाव में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की मौत की निष्पक्ष जांच जैसे मुद्दे प्रमुख बने हुए हैं। इस चुनाव में घुसपैठ भी एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।