Assam elections 2026: असम चुनाव के लिए फुल फॉर्म में कांग्रेस! 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, आज होगा तारीखों का ऐलान

Assam elections 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं, जिनके नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। चुनाव आयोग आज असम विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करेगा

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Assam elections 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग आज असम के चुनावों का शेड्यूल जारी कर सकता है

Assam elections 2026: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व सांसद अब्दुल खालिक समेत प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 15 सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का फैसला लिया है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए कांग्रेस और BJP समेंत सभी पार्टियां अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगातार अपने हाथ पैर मार रही है।

लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने गोलकगंज विधानसभा सीट से कार्तिक चंद्र राय, बिलासीपाड़ा से अमृत बादशा, बिरसिंग जरूआ से वाजिद अली चौधरी, मनकचार से मोहिबुर रहमान, गोआलपारा पूर्व से अबुल कलाम रशीद आलम, दुधनाई से ST के लिए रिर्जव सीट पर किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजंग्राम से नुरुल इस्लाम, मंडिया से अब्दुल खालिक, चमारिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से प्राणजीत चौधरी, दिमोरिया के SC रिजर्व सीट पर किशोर कुमार बरूआ को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और असम जातीय परिषद सहित विपक्षी दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। इसे शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-मार्क्सवादी लेनिनवादी (माले) लिबरेशन ने भी अपना समर्थन दिया। रायजोर दल पूर्व के चुनावों में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा था। लेकिन आगामी चुनाव के लिए यह समझौता नहीं हो पाया है।


पार्टी प्रमुख अखिल गोगोई ने पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था। कांग्रेस ने 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल था। उन्हें जोरहाट से टिकट दिया गया है। पार्टी अब तक कुल 65 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पार्टी उम्मीदवारों की दो सूची राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले जारी की गई हैं। प्रदेश में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। चुनाव आयोग आज तारीख का ऐलान करेगा। कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार, पूर्व सांसद खालिक को मंडिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

शांतनु बोरा को न्यू गुवाहाटी, नूरुल इस्लाम को श्रीजनगराम, डेविड फूकन को तिनसुकिया और बिपुल गोगोई को टिंगखोंग से टिकट दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरचल्ला निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

सहयोगियों को मिली 15 सीट

कांग्रेस पार्टी ने 15 विधानसभा सीटों को अपने सहयोगी दलों के बीच बांट दिया है। तैयार लिस्ट में कांग्रेस पार्टी भवानीपुर-शोरभोग, बजाली, पलासबरी, गोवाहाटी सेंट्रल, गोरेश्वर, मोरीगांव, बरहमपुर, बिनाकांडी, बेहाली की SC रिजर्व सीट, सादिया, डिब्रुगढ़, खोवांग, सरुपत्थर, दिपु की ST रिजर्व सीट और अमरी की ST रिजर्व सीट पर अपने सहयोगी दलों के प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने जो सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं उनमें प्लासबारी, गुवाहाटी सेंट्रल, मोरीगांव, गोरेश्वर और ब्रह्मपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कांग्रेस 2016 से असम की सत्ता से बाहर है। जबकि BJP के नेतृत्व वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़े- Assembly poll 2026 schedule: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल समेत 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आज शाम 4 बजे तारीखों का होगा ऐलान

वर्तमान में 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ BJP के पास 64 विधायक हैं। जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद के 9 विधायक, यूपीपीएल के सात और बीपीएफ के तीन विधायक हैं। असम में विधानसभा की कुल 126 सीट हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 और माकपा का एक विधायक है। सदन में एक निर्दलीय विधायक भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।