Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh JUNE 05, 2024 / 6:54 PM IST

Bihar Chunav Result 2024 Highlights: बिहार में नीतीश कुमार का फिर जलवा! फोन की बजने लगी घंटी, JDU नेता ने बताया 'पीएम मैटेरियल'

Bihar Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 में BJP ने अपने ल‍िए 370 सीटें और BJP की अगुवाई वाली NDA के ल‍िए 400 से अधिक सीटों जीतने का लक्ष्‍य रखा था। लेकिन अब तक के सामने आए नतीजों और रुझानों में केंद्र में 10 साल से सत्ताधारी बीजेपी अपने बूते बहुमत हासिल करने में असफल दिख रही है। हालांकि एनडीए को बहुमत मिल गया है। 2019 में लोकसभा चुनाव में ब‍िहार की 40 सीटों में से 39 सीटें NDA के खाते में थीं, लेकिन इस बार काफी नुकसान हुआ है...

Bihar Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Highlights: बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मंगलवार (8 जून) सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। बिहार में समाप्त आम चुनाव में मतदान का प्रतिशत 56.19 प्रतिशत रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल यूनाइटेड (JDU), बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। माना जा रहा है कि बिहार में JDU की लोकप्रियता म

Bihar Chunav Results 2024 Live: बिहार में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में I.N.D.I.A. गठबंधन के अगुवा रहे
Bihar Chunav Results 2024 Live: बिहार में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में I.N.D.I.A. गठबंधन के अगुवा रहे
JUNE 04, 2024 / 6:54 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: सरकार गठन की कवायद पर राहुल गांधी का आया बयान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में साफ संदेश दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को नहीं चाहती। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घटन के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से कवायद पर कोई भी फैसला इस विपक्षी गठबंधन के घटक दल मिलकर करेंगे।

उनका कहना था कि यह चुनाव हमने भाजपा, हिंदुस्तान की संस्थाओं, शासन का ढांचा, सीबीआई, ईडी, आयकर और आधी न्यायपालिका के खिलाफ लड़ा। मोदी जी और अमित शाह जी ने संस्थाओं डराया और धमकाया। उन्होंने कहा कि लड़ाई संविधान को बचाने की थी और संविधान बचाने में गरीबों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    JUNE 04, 2024 / 6:18 PM IST

    Bihar Chunav Result 2024 Live: गया से जीतन राम मांझी 1,01,812 मतों से जीते

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,01,812 मतों के अंतर से हराकर गया लोकसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध गया के नतीजे के अनुसार, मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और RJD उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को 1,01,812 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।

    NDA गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक मांझी को जहां 4,94,960 वोट मिले, वहीं सर्वजी को 3,93,148 मत हासिल हुए। मांझी 2019 में जनता दल (यू) के उम्मीदवार से 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। मांझी वर्तमान में इमामगंज सीट से विधायक हैं।

      JUNE 04, 2024 / 5:42 PM IST

      Bihar Chunav Result 2024 Live: पूर्णिया में अचानक आगे निकले पप्पू यादव

      बिहार पूर्णिया में निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव अचानक 8,804 वोटों से आगे बढ़ गए हैं। मतगणना केंद्र पर लोग पप्पू यादव को बधाई देने शुरू कर दिए हैं। JDU के संतोष कुमार दूसरे जबकि RJD के बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं।

        JUNE 04, 2024 / 5:03 PM IST

        Bihar Chunav Result 2024 Live: JDU नेता ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की मांग

        लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों और रुझानों में केंद्र में 10 साल से सत्ताधारी बीजेपी अपने बूते बहुमत हासिल करने में असफल दिख रही है। हालांकि एनडीए 295 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन भी 231 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच, अचानक से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मांग बढ़ गई है। उनकी पार्टी JDU शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच, JDU के MLC डॉ. खालिद ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार से बेहतर प्रधानमंत्री कौन हो सकता है।

          JUNE 04, 2024 / 4:38 PM IST

          Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BJP के दिग्गज नेता

          बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए मतगणना जारी है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। बीजेपी को 2019 की तुलना में कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं इस बार तेजस्वी यादव का भी दम दिख रहा है। सीटों के उलटफेर के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं ने सीएम नीतीश से मुलाकात की है।

            JUNE 04, 2024 / 3:58 PM IST

            Bihar Chunav Result 2024 Live: BJP के साथ आते चमके चिराग पासवान

            बिहार से जो नतीजे सामने आए हैं उससे साफ है कि चिराग पासवान ही लोक जनशक्ति पार्टी के असली वारिस हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी और सभी सीटों पर एलजेपीआर के कैंडिडेट जीत गए हैं।

              JUNE 04, 2024 / 3:44 PM IST

              Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: विपक्ष ने किया सरकार बनाने का दावा

              लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, " 295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?....हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। "

                JUNE 04, 2024 / 3:35 PM IST

                Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: बिहार की चर्चित सीटों के अपडेट्स

                बक्सर में RJD के सुधाकर सिंह 3,310 वोटों से आगे

                काराकाट में सीपीआई के राज राम सिंह 68,906 मतों से आगे

                पूर्णिया में JDU के संतोष कुमार 12,771 वोटों से आगे

                सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूड़ी 2392 वोटों से आगे

                  JUNE 04, 2024 / 3:02 PM IST

                  Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: पूर्णिया में बड़ा उलटफेर, तेजस्वी पर भारी पड़े नीतीश

                  बिहार के पूर्णिया में RJD का अब तक का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। तेजस्वी यादव की पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, पप्पू यादव कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे हैं। फिलहाल वह दूसरे नंबर पर हैं। JDU के संतोष कुशवाहा को 172625 वोट मिले हैं। जबकि पप्पू यादव को 161162 वोट मिले हैं। वहीं, RJD की बीमा भारती को 10029 वोट मिले हैं।

                    JUNE 04, 2024 / 2:42 PM IST

                    Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: अमित शाह ने जीतनराम मांझी को फोन कर दी बधाई

                    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के पूर्व सीएम और गया से NDA प्रत्याशी जीतनराम मांझी को फोन कर बधाई दी है। गया लोकसभा सीट से वो 1,02,263 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                      JUNE 04, 2024 / 2:11 PM IST

                      Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: बिहार की 40 सीटों में से NDA 33 पर, महागठबंधन 7 पर आगे

                      बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए जारी मतगणना के सामने आए रुझानों में प्रदेश में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 33 सीट पर और विपक्षी महागठबंधन 7 सीटों पर आगे हैं। NDA में शामिल JDU 14, BJP 11, LJPRV 5 और HAMS 1 सीटों पर आगे है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल RJD 3, लेफ्ट और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे है।

                        JUNE 04, 2024 / 1:48 PM IST

                        Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: RJD का दावा- बीजेपी को नहीं मिलेगी बहुमत

                        लोकसभा चुनाव के नतीजों पर RJD नेता मनोज झा ने कहा, "भाजपा की कुल सीटें 220-230 पर जा रही हैं। बहुमत से अभी भी दूर हैं। अगर मैं चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP और यहां JDU को थोड़ा विलग कर दूं तो बहुमत भी नहीं है। जाहिर है वे 400 पार का गुब्बारा फट गया है।"

                          JUNE 04, 2024 / 1:31 PM IST

                          Bihar Chunav Result 2024 Live: पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का बिगाड़ा खेल

                          बिहार की चर्च काराकाट लोकसभा सीट पर बीजेपी के बागी भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का खेल बिगाड़ दिया है। त्रिकोणीय मुकाबले में काराकाट से सीपीआई माले के राजाराम सिंह 40682 वोटों से आगे हैं। उपेंद्र कुशवाहा 95818 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पवन सिंह 88049 वोट लाकर तीसरे नंबर पर मुकाबले में चल रहे हैं।

                            JUNE 04, 2024 / 1:01 PM IST

                            Bihar Chunav Result 2024 Live: बिहार में NDA 34 पर, महागठबंधन 6 पर आगे

                            बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए जारी मतगणना के रुझानों में प्रदेश में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 31 सीटों पर और विपक्षी महागठबंधन 6 सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक NDA में शामिल जनता दल-यूनाइटेड (JDU) 1, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) 1 सीट पर आगे है। विपक्षी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 3, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 1-1 सीट पर आगे है।

                              JUNE 04, 2024 / 12:55 PM IST

                              Bihar Chunav Result 2024 Live: JDU का विपक्ष पर हमला

                              JDU नेता संजय कुमार झा ने कहा, "चुनाव में एक तरफ स्पष्ट था कि प्रधानमंत्री कौन बनने वाला है और दूसरी तरफ आपस में ही लड़ रहे थे। एग्जिट पोल ने लोगों की भावना जाहिर की है। बिहार CM नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री से आज बहुत अच्छी मुलाकात रही।"

                                JUNE 04, 2024 / 12:46 PM IST

                                Bihar Chunav Result 2024 Live: सारण से लालू की बेटी रोहिणी आचार्य 11439 वोटों से पीछे

                                सारण में बीजेपी कैंडिडेट राजीव प्रताप रुडी 11439 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, लालू प्रसाद यादव की बेटी और RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं। बिहार में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 33 सीटों पर और विपक्षी महागठबंधन 7 सीटों पर आगे हैं।

                                  JUNE 04, 2024 / 12:19 PM IST

                                  Bihar Chunav Result 2024 Live: बिहार में नीतीश कुमार का जलवा

                                  बिहार में नीतीश कुमार ने इस लोकसभा चुनाव में कमाल कर दिया है। उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी को 11 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके अलावा, RJD 3 सीटों पर लीड कर रही है।

                                    JUNE 04, 2024 / 12:06 PM IST

                                    Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: बिहार की चर्चित सीट

                                    बक्सर में बीजेपी के मिथिलेश तिवारी 1462 वोटों से आगे

                                    काराकाट लोकसभा क्षेत्र में भाकपा माले के राजा राम सिंह 21344 मतों से आगे

                                    पूर्णिया में पप्पू यादव अब 3995 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं।

                                    सारण में रोहिणी आचार्य लगभग 6633 वोटों से पीछे

                                      JUNE 04, 2024 / 11:47 AM IST

                                      Bihar Chunav Result 2024 Live: कौन आगे और कौन पीछे?

                                      दरभंगा से बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 51,919 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भागलपुर से अजय मंडल कांग्रेस के अजित शर्मा 4, 294 वोट से आगे चल रहे हैं। नवादा में बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर 7722 वोट से आगे हैं। जमुई में दूसरे राउंड की गिनती के बाद अरुण भारती 8,327 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                        JUNE 04, 2024 / 11:34 AM IST

                                        Bihar Chunav Result 2024 Live: चुनाव आयोग मतगणना की कर रहा निगरानी

                                        मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं....सभी जगह जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें..."

                                          JUNE 04, 2024 / 11:13 AM IST

                                          Bihar Chunav Result 2024 Live: BJP के रामकृपाल यादव पीछे, RJD से मीसा भारती आगे

                                          पाटलिपुत्र लोकसभा प्रत्याशी और बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं। यहां लालू प्रसाद की बेटी और RJD प्रत्याशी मीसा भारती 16355 वोटों से आगे चल रही हैं।

                                            JUNE 04, 2024 / 10:56 AM IST

                                            Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: काराकाट में लेफ्ट को बढ़त, उपेंद कुशवाहा और पवन सिंह पिछड़े

                                            काराकाट लोकसभा सीट पर CPI माले के राजाराम सिंह ने 5वें राउंड की गिनती के बाद 5783 वोटों से बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 33,114 वोट मिले हैं। एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 27331 वोट मिले हैं। पवन भोजपुरी स्टार निर्दलीय पवन सिंह 24370 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

                                              JUNE 04, 2024 / 10:26 AM IST

                                              Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: बिहार में NDA 27 सीटों पर आगे

                                              चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार बिहार में एनडीए 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनमें JDU 10, बीजेपी 12 और LJP रामविलास 5 सीटों पर आगे है। जबकि महागठबंधन 7 सीटों पर आगे है। इनमें RJD की 3 और कांग्रेस की 2 सीटों पर लीड है। बिहार की दो सीटों पर अन्य पार्टी या निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

                                                JUNE 04, 2024 / 10:08 AM IST

                                                Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे

                                                बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए मतगणना जारी। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। इसके अलावा पाटलिपुत्र से लालू की बेटी मीसा भारती भी आगे हैं। जबकि गया से जीतन राम मांझी भी आगे चल रहे हैं।

                                                  JUNE 04, 2024 / 10:08 AM IST

                                                  Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: कांग्रेस ने किया जीत का दावा

                                                  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "ये रुझान दिखाता है कि निवर्तमान भूतपूर्व बनने वाले हैं। ये उनकी नैतिक हार और राजनीतिक हार है। राजनीतिक हार और प्रचंड नैतिक हार है... ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो बस ट्रेलर हैं।"

                                                    JUNE 04, 2024 / 9:41 AM IST

                                                    Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: बिहार में एनडीए 38 सीटों पर आगे चल रही है

                                                    4 जून को सुबह 9:30 बजे तक के शुरुआती रुझानों के अनुसार, बिहार में एनडीए गठबंधन कुल 40 सीटों में से 38 पर आगे चल रही है। एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

                                                      JUNE 04, 2024 / 9:25 AM IST

                                                      Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: कौन आगे कौन पीछे

                                                      उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता आगे चल रहे हैं। जबकि वैशाली से एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी 165 वोट से आगे चल रही हैं। सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार 400 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि बेगूसराय से अवधेश राय 6100 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                        JUNE 04, 2024 / 8:59 AM IST

                                                        Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद आगे

                                                        पटना साहिब में पहले राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद यहां 4,530 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं अंशुल अभिजीत कुशवाहा को अभी तक 3846 वोट मिले हैं।

                                                          JUNE 04, 2024 / 8:36 AM IST

                                                          Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: लालू परिवार के लिए कहीं खुशी कहीं गम

                                                          बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में पाटलिपुत्र से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आगे चल रही हैं। वहीं, पूर्णिया से RJD को चुनौती देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव भी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं।

                                                            JUNE 04, 2024 / 8:29 AM IST

                                                            Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: मीसा भारती और पप्पू यादव आगे

                                                            बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तब सामने आए रुझानों के मुताबिक, पाटलिपुत्र में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती आगे चल रही हैं। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव भी आगे चल रहे हैं।

                                                              JUNE 04, 2024 / 8:15 AM IST

                                                              Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: पूर्णिया में काउंटिंग शुरू

                                                              पूर्णिया कॉलेज में लोकसभा चुनाव का मतगणना कार्य शुरू हो चुका है। पहले पोस्टल वैलेट की गिनती शुरू हुई है। कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, जीत पक्की होगी। उन्होंने सुबह-सुबह माता-पिता से आशीर्वाद लिया।

                                                                JUNE 04, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: बिहार में सभी 40 सीटों पर मतगणना शुरू

                                                                बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मंगलवार (8 जून) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही भोजपुर जिला के अंतर्गत आने वाले अगिआंव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती भी आज ही हो रही है।

                                                                  JUNE 04, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                  Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: लालू प्रसाद का दावा- 'इंडिया' गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा

                                                                  मतगणना से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि 'इंडिया' गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाला परिणाम देने जा रहा है और सारे के सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपगैंडा धरे के धरे रह जाएंगे। मतगणना के एक दिन पहले, RJD प्रमुख ने 'इंडिया' गठबंधन और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, "जो मुहिम हमने शुरू की थी, उसको अभी मंजिल पर पहुँचाना बाकी है, जनता ने अपना मत गठबंधन के विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।"

                                                                    JUNE 04, 2024 / 7:44 AM IST

                                                                    Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: लालू यादव के सियासी पारी का आगाज और अंत

                                                                    साल 1977 में छपरा संसदीय सीट से कांग्रेस के गढ़ को ढहाकर रिकॉर्ड मतों से जीतकर देश की राजनीतिक क्षितिज पर उभरे लालू प्रसाद यादव के लिए छपरा (अब सारण) सीट उनके उदय का गवाह बना। बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया गांव में कुंदन राय और मरछीया देवी के आंगन में 11 जून 1948 को जन्मे लालू यादव जय प्रकाश नारायण (JP) आंदोलन के समय पटना यूनिवर्सिटी में छात्र नेता थे। 18 मार्च 1974 के दिन बिहार से जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में छात्र आंदोलन की नींव पड़ गई थी। यह आंदोलन पूरे देश में ऐसा फैल गया कि देखते ही देखते राजनीति का चेहरा ही पूरी तरह बदल गया।

                                                                    छपरा संसदीय सीट अपनी सियासी पारी का शानदार आगाज करने वाले लालू के लिए छपरा सीट उनके राजनीतिक करियर के अस्त होने का गवाह भी बनीं। लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2009 में आखिरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। वर्ष 2008 के परिसीमन में छपरा लोकसभा क्षेत्र की जगह पर सारण अस्तित्व में आया। साल 2009 मे लालू प्रसाद यादव ने दो लोकसभा सीट सारण और पाटलीपुत्र से चुनाव लड़ा। सारण में लालू प्रसाद ने चुनाव जीता। हालांकि पाटलीपुत्र में वह अपने पुराने साथी रहे रंजन प्रसाद यादव से हार गए।

                                                                      JUNE 04, 2024 / 7:28 AM IST

                                                                      Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: तेजस्वी यादव का वादा कितना प्रभावी?

                                                                      बिहार में RJD के नेता तेजस्वी यादव का प्रचार अभियान सरकारी नौकरियों, रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्रित दिखाई दिया। एक मतदाता ने कहा, "तेजस्वी यादव रैलियों के दौरान खासतौर पर पलायन और नौकरियों की बात कर रहे हैं, जो असली मुद्दे हैं। हम ऐसे कई गांवों का उदाहरण दे सकते हैं, जहां प्रत्येक गांव में कम से कम पांच से सात लोगों को नौकरी मिली है। ऐसा रोजगार अभियान पिछले तीन दशकों में नहीं हुआ। तेजस्वी अब सिर्फ यादव नेता नहीं हैं, वह एक सच्चे नेता हैं।" कई युवा मतदाताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव 2025 के विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा वर्तमान चुनावों में RJD को वोट दे सकता है।

                                                                        JUNE 04, 2024 / 7:21 AM IST


                                                                        Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: RJD नेता तेजस्वी यादव का दावा- बिहार में I.N.D.I.A. को 25 से कम सीटें नहीं मिलेंगी

                                                                        लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि I.N.D.I.A. गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। यादव ने कहा कि हमें 295 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों पर बोलते हुए आरजेडी प्रमुख ने कहा, 'मोदीजी के एग्जिट पोल' ने बिहार में हमारे लिए 14 प्रतिशत का सकारात्मक बदलाव दिखाया है, जबकि मोदीजी और उनके गठबंधन सहयोगियों के लिए 7 प्रतिशत नकारात्मक बदलाव है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमें 25 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। 1 जून को न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बिहार में 31-34 सीटें जीत सकता है।

                                                                          JUNE 04, 2024 / 7:16 AM IST


                                                                          Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: बिहार में भी 'मोदी फैक्टर' की गूंज

                                                                          प्रधानमंत्री मोदी 10 साल बाद भी बिहार के लोकसभा चुनाव में एक अहम फैक्टर हैं। वोटिंग के दौरान मतदाताओं ने कहा कि देश को चलाने के लिए पीएम मोदी अभी भी सबसे अच्छे विकल्प हैं। महिलाओं के बीच पीएम मोदी का जादू अभी भी बरकरार है। इसका एक कारण महिलाओं के बीच केंद्रीय योजनाओं की सफलता रही है। मोदी सरकार ने महिलाओं को अपने योजनाओं के सेंटर में रखा है और प्राथिमिकता दी है। इसका काफी प्रभाव राज्य में दिखाई देता है।

                                                                            JUNE 04, 2024 / 7:10 AM IST

                                                                            Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: कौन कितने सीटों पर लड़ा चुनाव?

                                                                            इस बार, बीजेपी 17 लोकसभा सीटों पर और सीएम नीतीश कुमार की JDU 16 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं, चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। पूर्व सीएम मांझी की HAM और कुशवाहा की RLM 1-1 सीटों पर लड़े। दूसरी तरफ, लालू प्रसाद की RJD 23 सीटों पर, कांग्रेस 9, वामपंथी दल 5 और VIP 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

                                                                              JUNE 04, 2024 / 6:55 AM IST

                                                                              Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: नीतीश की वापसी से NDA को मिली मजबूती

                                                                              इस बार के चुनाव में दोनों पक्षों ने जबरदस्त गठबंधन बनाया है। एक तरफ जहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) की घरवापसी से NDA को मजबूती मिली है। वहीं, चिराग पासवान की LJP (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी NDA में शामिल हैं। दूसरी तरफ, I.N.D.I.A. ब्लॉक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामपंथी दल और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल है।

                                                                                JUNE 04, 2024 / 6:50 AM IST

                                                                                Bihar Chunav 2024 Result Live: एग्जिट पोल नतीजे

                                                                                News18 के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 13 से 16 सीटें बीजेपी जीत सकती हैं। वहीं, पूरे NDA गठबंधन के पास 31 से 34 सीटें आ सकती हैं। कांग्रेस के हिस्से में केवल 1 सीटें और पूरे I.N.D.I.A ब्लॉक के पास 6 से 9 सीटें आने की उम्मीद है।

                                                                                  JUNE 04, 2024 / 6:38 AM IST

                                                                                  Bihar Chunav Parinam 2024 LIVE: BJP के लिए बिहार क्यों है अहम?

                                                                                  लोकसभा चुनाव 2024 में BJP ने अपने ल‍िए 370 सीटें और BJP की अगुवाई वाली NDA के ल‍िए 400 से अधिक सीटों जीतने का लक्ष्‍य रखा है। इस ल‍िहाज से भगवा पार्टी के लिए ब‍िहार एक अहम राज्‍य है। लोकसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव में ब‍िहार की 40 सीटों में से 39 सीटें NDA के खाते में थीं। पूर्व सीएम लालू प्रसाद के बेट एवं RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस चुनाव बिहार में चुनाव प्रचार में I.N.D.I.A. गठबंधन के अगुवा रहे।

                                                                                    JUNE 04, 2024 / 6:37 AM IST

                                                                                    Bihar Chunav Parinam 2024 LIVE: इस बार बिहार में एनडीए हुई मजबूत

                                                                                    लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में NDA ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में BJP और JDU के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

                                                                                    वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। नीतीश कुमार साल 2005 से ही बिहार की कमान संभालते रहे हैं। बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से RJD और BJP के बाद उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है। यूपी और महाराष्ट्र के बाद बिहार देश के तीसरा ऐसा राज्य है जो केंद्र में सरकार गठन में अहम भूमिका निभाता है।

                                                                                      JUNE 04, 2024 / 6:35 AM IST

                                                                                      Bihar Chunav Parinam 2024 LIVE: बिहार में थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

                                                                                      बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर आज यानी मंगलवार (4 जून) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। भोजपुर जिला अंतर्गत अंतर्गत अगिआंव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती भी आज ही जाएगी। बिहार में समाप्त आम चुनाव में मतदान का प्रतिशत 56.19 प्रतिशत रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल यूनाइटेड (JDU), बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। माना जा रहा है कि बिहार में JDU की लोकप्रियता में हाल के वर्षों में कुछ गिरावट आई है। इसके बावजूद कुमार के नेतृत्व वाली यह पार्टी एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है।

                                                                                        JUNE 04, 2024 / 6:35 AM IST

                                                                                        नमस्कार, लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है