BJP Sankalp Patra: चीन पर नजर, BJP ने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में 'हिंद महासागर क्षेत्र के हितों की रक्षा' का लिया संकल्प

BJP Sankalp Patra: BJP ने कहा, "हम रणनीतिक जगहों पर भारत के डिफेंस फुटप्रिंट का विस्तार करेंगे और भारत और हिंद महासागर क्षेत्र के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी करेंगे।" पार्टी ने भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने का भी वादा किया

अपडेटेड Apr 14, 2024 पर 11:03 PM
BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने घोषणापत्र में रणनीतिक जगहों पर भारत के रक्षा कदमों का विस्तार करने का वादा किया

BJP Sankalp Patra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रणनीतिक जगहों पर भारत के रक्षा कदमों का विस्तार करने और हिंद महासागर क्षेत्र में देश के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए मित्र देशों के साथ बातचीत को बढ़ावा देने का वादा किया है। लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र (Manifesto) में, बीजेपी ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन (China) के विस्तारवादी व्यवहार के बीच भारत के सुरक्षा हितों को बढ़ावा देने के लिए कई वादे किए।

BJP ने कहा, "हम रणनीतिक जगहों पर भारत के डिफेंस फुटप्रिंट का विस्तार करेंगे और भारत और हिंद महासागर क्षेत्र के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी करेंगे।"

फोर्स को आधुनिक हथियार से लैस करने का वादा


पार्टी ने भारत के सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को आधुनिक हथियारों, उपकरणों और तकनीक से लैस करने का भी वादा किया ताकि किसी भी मौजूदा और उभरते खतरे से अच्छे से निपटा जा सके।

"संकल्प पत्र" (BJP Sankalp Patra) नाम के घोषणापत्र में, बीजेपी ने सीमावर्ती इलाकों की "घोर उपेक्षा" के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की। इसमें कहा गया, "हमने इस गंभीर खामियों को सुधार लिया है और सड़कों, रेलवे, मोबाइल टावरों, ऑप्टिकल फाइबर केबल और बिजली नेटवर्क का निर्माण शुरू कर दिया है।"

सीमा के इलाकों की सुरक्षा बढ़ाने का वादा

पार्टी ने भारत-चीन, भारत-पाकिस्तान और भारत-म्यांमार सीमाओं पर मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास में और तेजी लाने का वादा किया। बीजेपी ने कहा, "हम फेंसिंग को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए बाड़ वाले हिस्सों पर तकनीकी समाधान पेश करेंगे।"

पार्टी ने भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने का भी वादा किया और अपने नागरिकों की साइबर सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली डिजिटल संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया।

इसमें कहा गया है, "भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों और बुनियादी ढांचे को रेगुलेट और निगरानी करने के लिए, हम मजबूत साइबर सुरक्षा नीतियों को विकसित और कार्यान्वित करेंगे।"

BJP Election Manifesto 2024: 'UCC लागू होने तक, महिलाओं को नहीं मिलेगा बराबर का अधिकार' BJP के 'संकल्प पत्र' में समान नागरिक संहिता का वादा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।