नई दिल्ली से चुनाव लड़ रही हैं सुषमा स्वराज की बेटी, उनकी प्रोफाइल के बारे में यहां जानें

बांसुरी स्वराज ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरिक से अंग्रेजी साहित्य में ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा, लंदन के BPP लॉ स्कूल से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। स्वराज ने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर डिग्री ली है। इसके अलावा, उन्होंने लंदन से बैरिस्टर ऑफ लॉ की योग्यता भी हासिल की है

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
बांसुरी स्वराज ने लंदन के BPP लॉ स्कूल से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है।

पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद बांसुरी ने टिकट के लिए बीजेपी के टॉप नेताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ' 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

हम यहां बांसुरी स्वराज के बारे में खास जानकारी पेश कर रहे हैं:

प्रोफेशनल अनुभव

2007 में वह दिल्ली बार काउंसिल से जुड़ीं। वकील के तौर पर उनका 15 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। पिछले साल से दिल्ली के लीगल सेल की सह-संयोजक हैं।


शैक्षणिक योग्यता

बांसुरी स्वराज ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरिक से अंग्रेजी साहित्य में ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा, लंदन के BPP लॉ स्कूल से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। स्वराज ने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर डिग्री ली है। इसके अलावा, उन्होंने लंदन से बैरिस्टर ऑफ लॉ की योग्यता भी हासिल की है।

बीजेपी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 34 केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं। इस लिस्ट में 28 महिलाएं और 47 युवा नेता शामिल हैं। ये सीटें कुल 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।