Delhi Chunav 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सीटों पर मतदान हो गए। शाम 5 बजे तक दिल्ली में 53.73 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं दोपहर 3 बजे तक 44.58 फीसदी वोटिंग हुई थी। राजधानी में BJP इंडिया गठबंधन के बीच सीधे टक्कर है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में 1.5 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 13637 मतदान केंद्र बनाए गए
Delhi Chunav 2024 Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत वोटिंग हुई। इस बार दिल्ली में 1.52 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। दिल्ली में 13637 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें से 6833 केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की गई। हर विधानसभा में एक पिंक मतदान केंद्र बनाया गया। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं की रही। मतलब यह हुआ कि यहां सिर्फ महिला कर्मचारियों की ड्य
Delhi Chunav 2024 Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत वोटिंग हुई। इस बार दिल्ली में 1.52 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। दिल्ली में 13637 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें से 6833 केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की गई। हर विधानसभा में एक पिंक मतदान केंद्र बनाया गया। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं की रही। मतलब यह हुआ कि यहां सिर्फ महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। राजधानी दिल्ली में सात लोकसभा सीट उत्तर-पूर्व दिल्ली, पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और चांदनी चौक है। शाम 5 बजे तक 53.73 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
यहां बीजेपी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव आयोग ने गर्मी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। इस बार के दिल्ली में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए 1 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया। साथ लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कदम उठाए गए।
दिल्ली में 70 पिंक बूथ बनाए गए
मतदान केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय, रैंप और व्हीलचेयर मुहैया कराया गया है। ताकि किसी भी मतदाता को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी चिकित्सा किट से लैस पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। दिल्ली में 70 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए, मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदान के बाद घर तक फ्री यात्रा का ऑफर दिया है। इसके लिए रैपिडो के साथ साझेदारी की गई है। मतदाताओं को जोमैटो और स्विगी से विशेष कूपन भी मिलेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट मतदाता स्याही दिखाने पर छूट भी हासिल कर सकते हैं।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
राजधनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की 52 कंपनियों को तैनात किया गया है। उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 13,500 होम गार्ड समेत 60,000 कर्मियों की तैनाती गई है। वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। जिन पर वोटिंग हो रही है। इमें पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तरी पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीटें शामिल हैं।