गांधी परिवार ने पहली बार अपनी ही पार्टी को नहीं दिया वोट, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के लिए किया मतदान

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में इस बार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के सहयोगी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। नई दिल्ली सीट AAP के खाते में आई है। गठबंधन होने की वजह से नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसे में इस बार गांधी परिवार AAP के उम्मीदवार सोमनाथ भारती को वोट डाला होगा

अपडेटेड May 25, 2024 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Lok Sabha Elections 2024: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली सीट पर मतदाता किया

Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार (25 मई) सुबह 7 बजे से जारी मतदान के लिए सुबह से ही लोग कतारों में खड़े हो गए ताकि वे दिन में बढ़ने वाली गर्मी से बच सकें। गांधी परिवार के लिए यह चुनाव बेहद खास है। इस लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार ने अपनी पार्टी यानी कांग्रेस के लिए मतदान नहीं किया। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला।

वे सुबह करीब साढ़े 9 बजे निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके बेटे रेहान राजीव वाड्रा और उनकी बेटी मिराया वाड्रा ने भी मतदान किया। दिल्ली में इस बार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के सहयोगी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। नई दिल्ली सीट AAP के खाते में आई है।

इस बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं है। क्योंकि यहां कांग्रेस की सहयोगी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे हैं। 'इंडिया' गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सोमनाथ भारती का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज से है।


आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने हाल ही में कहा कि जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव होंगे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे। जबकि राहुल गांधी आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी को वोट देंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, ''25 तारीख को 'झाड़ू' (AAP का चुनाव चिह्न) का बटन दबाएं और केजरीवाल का समर्थन करें। जब राहुल गांधी 25 मई को मतदान करेंगे तो वह AAP उम्मीदवार को वोट देंगे और झाड़ू चिह्न दबाएंगे। इसी तरह, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे तो वह कांग्रेस को वोट देंगे।''

ये भी पढ़ें- Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Live: दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8 % से ज्यादा वोटिंग, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट

सुबह-सुबह मतदान करने वालों में केंद्रीDELHDELPOय मंत्री एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मंत्री आतिशी, पूर्वी दिल्ली के निवर्तमान सांसद गौतम गंभीर और विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।