Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 25, 2024 / 7:08 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 Highlights: शाम 5 बजे तक 58.82% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 78.19% वोटिंग

Lok sabha Chunav 2024 Live: आम चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.82 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के मामले में पश्चिम बंगाल सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। कुछ जगहों पर हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78.19 फीसदी तो जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51.41 प्रतिशत मतदान हुआ है

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Highlights: आम चुनाव के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। इसमें दिल्ली की सभी सातों सीटें भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार, फेज-6 के मतदान के दौरान छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में शाम 5 बजे तक लगभग 5

Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 Live: छठे चरण में 58 सीटों पर वोटिंग जारी
Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 Live: छठे चरण में 58 सीटों पर वोटिंग जारी
MAY 25, 2024 / 6:55 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Live: झारखंड में शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को 4 लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 5 बजे तक चला। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गिरिडीह में सबसे अधिक 64.75 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद जमशेदपुर में 64.30 प्रतिशत, धनबाद में 58.90 प्रतिशत और रांची में 58.73 मतदान दर्ज किया गया।

    MAY 25, 2024 / 6:36 PM IST

    Lok Sabha Chunav 2024 Live: बंगाल में BJP उम्मीदवार प्रणत टुडू के काफिले पर हमला

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं बंगाल के झाड़ग्राम लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गरबेटा इलाके में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब टुडू कुछ मतदान केंद्रों के भीतर बीजेपी के चुनाव एजेंट को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायतों के मद्देनजर गरबेटा जा रहे थे।

      MAY 25, 2024 / 6:36 PM IST

      Lok Sabha Chunav 2024 Live: बंगाल में BJP उम्मीदवार प्रणत टुडू के काफिले पर हमला

      भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं बंगाल के झाड़ग्राम लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गरबेटा इलाके में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब टुडू कुछ मतदान केंद्रों के भीतर बीजेपी के चुनाव एजेंट को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायतों के मद्देनजर गरबेटा जा रहे थे।

        MAY 25, 2024 / 6:27 PM IST

        Lok Sabha Chunav 2024 Live: शाम 5 बजे तक हरियाणा के किस क्षेत्र में कितना हुआ मतदान?

        चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में शनिवार शाम 5 बजे तक 55.93 फीसदी वोटिंग दर्ज किया गया है। अंबाला में 58.44 प्रतिशत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 56.11%, फरीदाबाद में 53.64%, गुरुग्राम में 51.75%, हिसार में 53.85%, करनाल में 55.71%, कुरूक्षेत्र में 58.38%, रोहतक में 58.28%, सिरसा में 59.57% और सोनीपत में 55.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

          MAY 25, 2024 / 6:20 PM IST

          Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में शाम 5 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?

          प्रयागराज- 49.30 प्रतिशत

          अंबेडकरनगर- 59.53%

          आजमगढ़- 54.20%

          बस्ती- 55.03%

          भदोही- 50.67%

          डुमरियागंज- 50.62%

          जौनपुर: 52.65%

          लालगंज- 52.86%

          मछलीशहर: 52.10%

          फूलपुर: 46.80%

          प्रतापगढ़- 49.65%

          संत कबीर नगर- 51.11%

          श्रावस्‍ती- 50.71%

          सुल्तानपुर- 53.60%

            MAY 25, 2024 / 6:17 PM IST

            Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में शाम 5 बजे तक 52.02% वोटिंग

            आम चुनाव 2024 के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटो पर शनिवार (25 मई) शाम 5 बजे तक 52.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यूपी की 14 सीटों और 1 विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे समाप्त होगा।

              MAY 25, 2024 / 6:07 PM IST

              Lok Sabha Chunav 2024 Live: शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

              चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.70 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.99 फीसदी तो जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

                MAY 25, 2024 / 5:40 PM IST

                Lok Sabha Chunav 2024 Live: हरियाणा में तीन बजे तक 46.26 प्रतिशत मतदान

                हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर शनिवार को दोपहर तीन बजे तक 46.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

                निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती दो घंटे में 8.31 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पूर्वाह्न 11 बजे तक बढ़कर 22.09 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 36.48 फीसदी और दोपहर तीन बजे 46.26 प्रतिशत हो गया।

                अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में मतदान सुचारु रूप से जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है, जो शाम छह बजे समाप्त होगा।

                हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि राज्य में 2,00,76,768 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 94,23,956 महिलाएं और 467 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाता शामिल हैं।

                आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक 50.17 प्रतिशत मतदान हुआ। सिरसा में 49.44 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि गुरुग्राम में सबसे कम 41.33 फीसद वोट डाले जा चुके हैं।

                अंबाला में 48.31 प्रतिशत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 47.25 प्रतिशत, फरीदाबाद में 42.33 प्रतिशत, हिसार में 45.28 प्रतिशत, करनाल में 46.24 प्रतिशत, रोहतक में 49.08 प्रतिशत और सोनीपत में 46.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

                  MAY 25, 2024 / 5:22 PM IST

                  Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: पश्चिम बंगाल में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

                  लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत पश्चिम बंगाल के आठ संसदीय क्षेत्रों में शनिवार को दोपहर तीन बजे तक 70.19 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                  अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर (सुरक्षित) में सबसे अधिक 73.55 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद झाड़ग्राम (आरक्षित) में 72.26 प्रतिशत, तमलुक में 71.63 प्रतिशत, कांथी में 71.36 प्रतिशत, घाटल में 71.34 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 67.91 प्रतिशत, बांकुड़ा में 67.41 प्रतिशत और पुरुलिया में 66.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

                  उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय को 1,646 शिकायत मिलीं। पश्चिम बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों के कुछ इलाकों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं।

                    MAY 25, 2024 / 5:10 PM IST

                    Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: 6 लोकसभा, 42 विधानसभा सीट पर 48.44% मतदान

                    ओडिशा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक करीब 48.44 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, भुवनेश्वर और पुरी लोकसभा सीट के साथ ही इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली 42 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

                    ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनबी ढल ने बताया कि ईवीएम में गड़बड़ी की कुछ रिपोर्ट को छोड़कर 10,581 मतदान केंद्रों पर अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 94.48 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से 48.44 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

                    उन्होंने बताया कि क्योंझर में सबसे अधिक 53.29 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि संबलपुर में 52.77 प्रतिशत, ढेंकनाल में 50.40 प्रतिशत, पुरी में 48.71 प्रतिशत, कटक में 43.52 प्रतिशत और भुवनेश्वर में 42.53 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

                    ढल ने कहा कि अब तक 160 मतदान इकाइयों, 170 नियंत्रण इकाइयों और 390 VVPAT को बदला है, क्योंकि मतदान शुरू होने से पहले किए गए अभ्यास के दौरान EVM में गड़बड़ी पाई गई थी।

                      MAY 25, 2024 / 4:56 PM IST

                      Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: CJI ने पत्नी के साथ डाला वोट

                      दिल्ली में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अपना वोट डाला। उनका कहना है, "आज वोट देकर मैंने देश के नागरिक के तौर पर अपना कर्तव्य पूरा किया।"

                        MAY 25, 2024 / 4:49 PM IST

                        Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: झारखंड में 54.34% मतदान

                        लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान अपराह्न तीन बजे तक 54.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा गिरिडीह में सबसे ज्यादा 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद जमशेदपुर में 56.14 प्रतिशत, रांची में 54.25 प्रतिशत और धनबाद में 50.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                          MAY 25, 2024 / 4:45 PM IST

                          Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: TMC जहां हार रही है, वहां हिंसा हो रही है!

                          पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में BJP सांसद दिलीप घोष ने कहा, "TMC जहां-जहां हार रही है वहां वे हिंसक होकर आक्रमण कर रहे हैं। वह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, हमारे उम्मीदवार वहां गए और इसका प्रतिवाद किया। मतदान ठीक से हो रहा है।"

                            MAY 25, 2024 / 4:41 PM IST

                            Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: RJD नेता मनोज झा ने PM मोदी पर हमला किया

                            RJD नेता मनोज झा ने बिहार के पाटलिपुत्र में एक चुनावी रैली के दौरान PM मोदी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि INDIA गुट अपने वोट बैंक के लिए 'मुजरा' कर रहा है।

                            उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि वह (पीएम मोदी) क्या कह रहे हैं, मैं अब उनके बारे में चिंतित हूं। कल तक हम उनसे असहमत थे, अब हमें उनकी चिंता हो रही है। मैंने हाल ही में कहा था कि वे भव्यता के भ्रम का शिकार हो रहे हैं। 'मछली', मटन, मंगलसूत्र और 'मुजरा'... क्या यह पीएम की भाषा है?'

                              MAY 25, 2024 / 4:33 PM IST

                              Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: धर्मेंद्र प्रधान ने किया मतदान

                              ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भी थोड़ी आहुति डाली और एक नागरिक के नाते हमने आज अपने कर्तव्य को पूरा किया... इस बार ओडिशा से 21 की 21 लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में जाएंगी... मैं भुवनेश्वर में मतदान करके बहुत प्रसन्न हूं और इस बार हमारे राज्य में भी परिवर्तन होगा।"

                                MAY 25, 2024 / 4:26 PM IST

                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: UP की 14 सीटों पर 43.95 प्रतिशत मतदान

                                लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार दोपहर तीन बजे तक 43.95 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

                                चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक इलाहाबाद में 41.04 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 50.01 प्रतिशत, आजमगढ़ में 45.38 प्रतिशत, बस्ती में 47.03 प्रतिशत, भदोही में 42.39 प्रतिशत, डुमरियागंज में 43.96 प्रतिशत, जौनपुर में 43.75 प्रतिशत, लालगंज में 44.63 प्रतिशत, मछलीशहर में 43.89 प्रतिशत, फूलपुर में 39.46 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 41.87 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 43.49 प्रतिशत, श्रावस्ती में 43.50 प्रतिशत और सुलतानपुर में 45.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                दोपहर तीन बजे तक छठे चरण में राज्य में सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर और सबसे कम मतदान फूलपुर क्षेत्र में हुआ। बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दोपहर तीन बजे तक 42.38 प्रतिशत वोट पड़े।

                                समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को नजरबंद करने का आरोप लगाया है।

                                  MAY 25, 2024 / 4:13 PM IST

                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: बिहार में 3 बजे तक 45% से ज्यादा मतदान

                                  बिहार की आठ लोकसभा सीटों के करीब 1.5 करोड़ मतदाताओं में से 45.21 प्रतिशत ने शनिवार दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार की इन आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया, जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                  बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आठ लोकसभा सीट -वाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में अपराह्न तीन बजे तक क्रमशः 47.49 प्रतिशत, 47.31 प्रतिशत, 46.71 प्रतिशत, 48.19 प्रतिशत, 48.94 प्रतिशत, 41.51 प्रतिशत, 39.81 प्रतिशत और 41.47 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 78 पुरुष और आठ महिला हैं।

                                    MAY 25, 2024 / 3:53 PM IST

                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: दोपहर 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

                                    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है। सुबह 3 बजे तक 49.2% वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान।

                                    बिहार: 45.21%
                                    हरियाणा: 46.26%
                                    जम्मू और कश्मीर: 44.41%
                                    झारखांड: 54.34%
                                    दिल्ली: 44.58%
                                    ओडिशा: 48.44%
                                    उत्तर प्रदेश: 43.95%
                                    पश्चिम बंगाल: 70.19%

                                      MAY 25, 2024 / 3:44 PM IST

                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: भदोही में मतदान के बाद दुल्हन गई ससुराल

                                      उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि भदोही जिले में रजईपुर गांव की 24 साल की मालती देवी, जिनकी शुक्रवार रात शादी हुई थी, वो ससुराल जाने से पहले वोट देने के लिए दुल्हन की पोशाक में मतदान केंद्र पर पहुंचीं और मतदान के बाद ससुराल चली गईं।

                                        MAY 25, 2024 / 3:42 PM IST

                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: संतकबीरनगर में वोट देने जा रही महिला की मौत

                                        लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में शनिवार को वोट देने जाते समय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

                                        अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मंझरिया पठान गांव निवासी 55 साल की जंधारी देवी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि जंधारी देवी सुबह वोट डालने के लिए घर से निकलीं लेकिन रास्ते में गिर गईं। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ASP ने बताया कि प्रशासन मृतक के परिवार के संपर्क में है।

                                          MAY 25, 2024 / 3:36 PM IST

                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: दिल्ली में वामपंथी नेताओं ने डाला वोट, बोले- खतरे में है लोकतंत्र

                                          भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात और प्रकाश करात और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) नेता एनी राजा उन वामपंथी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को दिल्ली में वोट डाला और मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। वामपंथी नेताओं ने मौजूदा चुनावों में विपक्षी भारतीय गठबंधन के विजयी होने पर भी विश्वास जताया।

                                          दिल्ली के वसंत कुंज में अपना वोट डालने के बाद PTI से बात करते हुए येचुरी ने कहा, "मैंने भारत के लिए, अपने देश के लिए मतदान किया। मैंने लोकतंत्र, अपने देश की एकता और अपने संविधान के लिए मतदान किया। भारत के लोग जीतेंगे। इसलिए भारत जीतेगा।" येचुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मैं यही आशा करता हूं, उम्मीद करता हूं और मुझे यकीन है।"

                                            MAY 25, 2024 / 3:23 PM IST

                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: पश्चिम बंगाल में 54.80 प्रतिशत मतदान

                                            लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत पश्चिम बंगाल के आठ क्षेत्रों में शनिवार को दोपहर एक बजे तक 54.80 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                            अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर (अनुसूचित जाति) में सबसे अधिक 58.64 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद तमलुक में 57.64 प्रतिशत, घाटल में 57.31 प्रतिशत, झाड़ग्राम (अनुसूचित जाति) में 56.95 प्रतिशत, बांकुड़ा में 54.21 प्रतिशत, कांथी में 51.66 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 51.57 प्रतिशत और पुरुलिया में 50.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                            चुनाव अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है।’’ उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय को 1,646 शिकायत मिलीं।

                                              MAY 25, 2024 / 3:10 PM IST

                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: झारखंड में 42.54 प्रतिशत मतदान

                                              लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 42.54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

                                              गिरिडीह में सबसे ज्यादा 45.82 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद जमशेदपुर में 43.44 प्रतिशत, रांची में 41.83 प्रतिशत और धनबाद में 39.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                              भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डाला। धोनी दोपहर को अपनी पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह और मां देवकी देवी के साथ जेवीएम श्यामली पहुंचे जहां उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।

                                                MAY 25, 2024 / 2:59 PM IST

                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: जम्मू-कश्मीर में 35.22 प्रतिशत मतदान

                                                जम्मू कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तेजी से जारी मतदान के बीच दोपहर एक बजे तक 18.36 लाख मतदाताओं में से 35 फीसदी से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। अधिकारियों ने यहां बताया कि राजौरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 52.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि नौशहरा में 47.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                                उन्होंने बताया कि अनंतनाग, अनंतनाग-पश्चिम और कुलगाम विधानसभा क्षेत्र ही दो इलाके हैं जहां अभी तक 25 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया है। यहां चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 35.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।"

                                                  MAY 25, 2024 / 2:52 PM IST

                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: boAt के कोफाउंडर अमन गुप्ता ने डाला वोट

                                                  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए boAt के कोफाउंडर और CMO, अमन गुप्ता ने आज सुबह दिल्ली के हौज खास में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अमन गुप्ता ने कहा, “आज, मैं कोई उद्यमी या बिजनेसमैन नहीं हूं, मैं एक भारतीय के रूप में अपना वोट डालने आया हूं। मैं लोगों से भी अपील करूंगा कि वे वोट डालें और सरकार बनाने में मदद करें। हर वोट मायने रखता है। ये कोई छुट्टी का दिन नहीं है।”

                                                    MAY 25, 2024 / 2:47 PM IST

                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: POK हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे- अमित शाह

                                                    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK)भारत का हिस्सा है और ‘हम उसे लेकर रहेंगे।’ उन्होंने पड़ोसी देश के पास परमाणु बम होने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थन में ऊना जिले के अम्ब में एक रैली में कहा, ‘‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे।’’

                                                    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरणों में 310 सीटें जीत ली हैं और छठे और आखिरी चरणों के चुनाव में ‘‘400 पार’’ का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 40 सीटों तक सीमित रहेंगे।

                                                    शाह ने रैली में लोगों से यह पूछकर कांग्रेस पर निशाना साधा कि अगर वह सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाने और ‘400-पार’ का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने की अपील की।

                                                      MAY 25, 2024 / 2:42 PM IST

                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: कश्मीर में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

                                                      पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदन एजेंट को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और नगर निकाय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीडीपी प्रमुख को नाकाबंदी हटाने के लिए मनाने की एक घंटे से अधिक समय तक कोशिश की जो सफल नहीं हुई।

                                                      उन्होंने बताया कि लोगों की बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने मामूली लाठीचार्ज किया। मीडियाकर्मियों ने दावा किया कि लाठीचार्ज में कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। महबूबा वोट डालने के लिए कुछ देर के लिए धरना स्थल से गईं।

                                                      मीडियाकर्मियों को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बूथ से 100 मीटर पहले ही रोक दिया।

                                                        MAY 25, 2024 / 2:33 PM IST

                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: महाराष्ट्र के CEO ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

                                                        महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है, "यह देखा गया है कि कई दूसरे राज्यों के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया के जरिए से वायरल हो रहे हैं, जिसमें शरारती तत्व चुनाव प्रक्रिया को खराब करने और खासतौर से EVM के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। ये साफ किया गया है कि ऐसे वीडियो महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित नहीं हैं। राज्य में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।"

                                                          MAY 25, 2024 / 2:24 PM IST

                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: बिहार में दोपहर 1 बजे तक लगभग 36.48 प्रतिशत मतदान

                                                          बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों के करीब 1.5 करोड मतदाताओं में से 36.48 प्रतिशत ने शनिवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार की इन आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                                          बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आठ लोकसभा सीट... वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में दोपहर एक बजे तक क्रमशः 36.64 प्रतिशत, 37.75 प्रतिशत, 37.57 प्रतिशत, 38.89 प्रतिशत, 40.48 प्रतिशत, 34.65 प्रतिशत, 31.59 प्रतिशत और 34.75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

                                                          इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 78 पुरुष और आठ महिला हैं।

                                                            MAY 25, 2024 / 2:18 PM IST

                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: UP में दोपहर 1 बजे तक 37.23% मतदान

                                                            लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर शनिवार दोपहर एक बजे तक 37.23 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                                            छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

                                                            निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर एक बजे तक इलाहाबाद में 34.06 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 41.59 प्रतिशत, आजमगढ़ में 38.37 प्रतिशत, बस्ती में 40.07 प्रतिशत, भदोही में 35.82 प्रतिशत, डुमरियागंज में 37.64 प्रतिशत, जौनपुर में 37.41 प्रतिशत, लालगंज में 38.12 प्रतिशत, मछलीशहर में 37.36 प्रतिशत, फूलपुर में 33.05 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 36.01 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 36.99 प्रतिशत, श्रावस्ती में 36.74 प्रतिशत और सुलतानपुर में 38.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                            दोपहर एक बजे तक छठे चरण में राज्य में सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर और सबसे कम मतदान फूलपुर क्षेत्र में हुआ। बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 35.79 प्रतिशत वोट पड़े।

                                                              MAY 25, 2024 / 2:11 PM IST

                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोगों ने इनकी हक़ीकत जान ली

                                                              ऐलनाबाद में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी (BJP) हक़ीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोज़गारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।"

                                                                MAY 25, 2024 / 1:42 PM IST

                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: दोपहर 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

                                                                लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है। सुबह 1 बजे तक 38.13% वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी से ज्यादा मतदान।

                                                                बिहार: 36.48%
                                                                हरियाणा: 36.48%
                                                                जम्मू और कश्मीर: 35.22%
                                                                झारखांड: 42.54%
                                                                दिल्ली: 34.37%
                                                                ओडिशा: 35.69%
                                                                उत्तर प्रदेश: 37.23%
                                                                पश्चिम बंगाल: 54.80%

                                                                  MAY 25, 2024 / 1:37 PM IST

                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: AAP ने दिल्ली में वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया

                                                                  दिल्ली लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP नेता आतिशी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, "दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आ रही चिंताजनक खबरें... जनकपुरी के कैप्टन अनुज नैय्यर स्कूल में पीठासीन अधिकारी ने सुबह ही पोलिंग एजेंटों से फॉर्म 17(C) पर साइन कराने की कोशिश की है। गवर्नमेंट स्कूल नंबर 3 कालकाजी में अभी एक चुनाव अधिकारी ने आकर निर्देश दिए हैं कि पोलिंग एजेंट कोई भी डेटा नोट नहीं कर सकते। क्या चुनाव आयोग वोटिंग संख्या में हेराफेरी करने की योजना है?"

                                                                    MAY 25, 2024 / 1:31 PM IST

                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: पश्चिम मेदिनीपुर BJP उम्मीदवार ने लगाया आरोप

                                                                    पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के मेदिनीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पोलिंग एजेंटों को केशियारी में मतदान केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

                                                                    उन्होंने वहां मौजूद केंद्रीय बल के जवानों से कहा, “क्या आप नहीं देख रहे हैं कि हमारी पार्टी के पोलिंग एजेंट को यहां से बाहर भेज दिया गया है? आप पश्चिम बंगाल पुलिस को मतदान केंद्र के अंदर क्यों आने दे रहे हैं?

                                                                    अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हमारे पोलिंग एजेंटों को पोलिंग बूथ के अंदर बैठने नहीं दिया जा रहा है। कल रात पुलिस ने हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को उठा लिया। केशियारी में हमारे पोलिंग एजेंट को ले जाया गया। यहां TMC के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है।”

                                                                      MAY 25, 2024 / 1:07 PM IST

                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: बिहार में 11 बजे तक लगभग 23.67 प्रतिशत मतदान

                                                                      बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की आठ सीट पर शनिवार सुबह 11 बजे तक 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार की इन आठ लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                                                      बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठ लोकसभा सीट... वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में सुबह 11 बजे तक क्रमशः 20.11 प्रतिशत, 23.84 प्रतिशत, 23.10 प्रतिशत, 25.77 प्रतिशत, 27.98 प्रतिशत, 22.61 प्रतिशत, 22.42 प्रतिशत और 23.57 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

                                                                      इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 78 पुरुष और आठ महिला हैं।

                                                                        MAY 25, 2024 / 12:58 PM IST

                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: झारखंड में 27.80 प्रतिशत वोटिंग

                                                                        लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 27.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

                                                                        अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

                                                                        गिरिडीह में सबसे अधिक 29 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद जमशेदपुर में 28.45 प्रतिशत, रांची में 28.06 प्रतिशत और धनबाद में 26.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                                                        राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैं सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करता हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।’’

                                                                        राज्य में इस चरण में 93 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची से कुल 27, धनबाद और जमशेदपुर से 25-25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार मुकाबले में हैं।

                                                                          MAY 25, 2024 / 12:53 PM IST

                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: मीनाक्षी लेखी ने वोट करने की अपील

                                                                          केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को मतदान करना चाहिए... हमारी सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।"

                                                                            MAY 25, 2024 / 12:46 PM IST

                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक करीब 37% मतदान

                                                                            लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत पश्चिम बंगाल के आठ क्षेत्रों में शनिवार को सुबह 11 बजे तक 36.88 प्रतिशत मतदान हुआ। तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

                                                                            अधिकारी ने बताया कि घाटल में सबसे अधिक 39.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद झाड़ग्राम (38.24 प्रतिशत), तमलुक (38.05 प्रतिशत), कांथी (38.03 प्रतिशत), बिष्णुपुर (37.98 प्रतिशत), बांकुरा (35.84 प्रतिशत), मेदिनीपुर (34.41 प्रतिशत) और पुरुलिया (33.16 प्रतिशत) में मतदान हुआ।

                                                                            उन्होंने कहा, "अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है।" उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय को 954 शिकायत मिलीं।

                                                                              MAY 25, 2024 / 12:40 PM IST

                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: BJP के टैग वाली EVM, TMC का आरोप

                                                                              TMC ने X पर एक पोस्ट में दो तस्वीरें पोस्ट कर लिखा,"ममता बनर्जी ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि कैसे बीजेपी EVM के साथ छेड़छाड़ करके वोटों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। आज, बांकुरा के रघुनाथपुर में, 5 EVM पर BJP टैग लगे हुए पाए गए। चुनाव आयोग को तुरंत इस पर गौर करना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।”

                                                                                MAY 25, 2024 / 12:26 PM IST

                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: पश्चिम बंगाल में बवाल

                                                                                पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी को पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रोक दिया। घाटल में CRPF के DIG डीएस ग्रेवाल का कहना है, "हम मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।" प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर के विरोध प्रदर्शन किया है।

                                                                                  MAY 25, 2024 / 12:16 PM IST

                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: लोगों में उत्साह और रुचि की कमी है

                                                                                  दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया। सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने वोट डालने के बाद कहा, "मैं युवा मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें...लोगों में उत्साह और रुचि की कमी है। 2019 अलग था और 2024 में अलग है।"

                                                                                    MAY 25, 2024 / 12:13 PM IST

                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: दंगल गर्ल बोलीं- पहले मतदान, फिर जलपान

                                                                                    हरियाणा में दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने अपने परिवार के साथ बलाली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के बूथ नंबर 128 पर मतदान किया। उन्होंने कहा "मतदान के दौरान गर्व महसूस होता है। लोकतंत्र के इस त्योहार में हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पहले मतदान करें फिर जलपान करें।"

                                                                                      MAY 25, 2024 / 12:10 PM IST

                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: कांग्रेस के पक्ष में लहर है

                                                                                      हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा अपने पैतृक गांव सांघी, रोहतक में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पक्ष में लहर है।" उन्होंने कहा, "उनके बेटे और पार्टी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने इस सीट से अपने मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को मैदान में उतारा है।"

                                                                                        MAY 25, 2024 / 11:58 AM IST

                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: हरियाणा के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है

                                                                                        हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोट डाला। वोट डालने के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "लोगों का पूरा आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। बड़े बहुमत से रोहतक लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। रोहतक ही नहीं हरियाणा की सभी 10 सीटों पर I.N.D.I.A. गठबंधन जीत के लिए आगे बढ़ चुका है। हरियाणा के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।"

                                                                                          MAY 25, 2024 / 11:43 AM IST

                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: सुबह 11 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

                                                                                          लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 25.76% वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 36.88% मतदान हुआ।

                                                                                          बिहार: 23.67%
                                                                                          हरियाणा: 22.09%
                                                                                          जम्मू और कश्मीर: 23.11%
                                                                                          झारखांड: 27.80%
                                                                                          दिल्ली: 21.69%
                                                                                          ओडिशा: 21.30%
                                                                                          उत्तर प्रदेश: 27.06%
                                                                                          पश्चिम बंगाल: 36.88%

                                                                                            MAY 25, 2024 / 11:39 AM IST

                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: वोट डालने के बाद क्या बोले केजरीवाल

                                                                                            दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान किया।

                                                                                            वोट डालने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने वोट दिया है। मेरी मां आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें। बाहर आओ और वोट करो।"

                                                                                              MAY 25, 2024 / 11:30 AM IST

                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: संभावित खतरे के चलते हिरासत में लिए गए PDP उम्मीदवार

                                                                                              PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती के इस दावे के बाद कि अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि हिरासत में मतदान के दिन कानून और व्यवस्था के लिए संभावित खतरे के इनपुट पर आधारित थे।

                                                                                              PDP प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार, महबूबा मुफ्ती का कहना है, "वे झूठ बोल रहे हैं। उन्हें चुनावों में धांधली करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह सिर्फ लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए है, ताकि कश्मीरी बाहर आकर वोट न करें, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर दक्षिण कश्मीर के लोग बाहर आएंगे और वोट देंगे, तो महबूबा मुफ्ती जीत जाएंगी और संसद में जाएंगी। वे मुझे संसद में बर्दाश्त नहीं कर सकते।"

                                                                                                MAY 25, 2024 / 11:20 AM IST

                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: संत कबीर नगर में पड़े केवल सात वोट!

                                                                                                उत्तर प्रदेश की संत कबीर नगर लोकसभा सीट के नाथनगर ब्लॉक के मेहनिया बूथ पर सुबह 7 से 10:00 के बीच केवल 7 ही वोट पड़े थे। हालांकि, सुबह 10:00 के बाद कुछ ग्रामीण आगे आए और फिर धीरे-धीरे वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अभी भी ज्यादातर ग्रामीण मतदान से दूरी बनाए हुए हैं।

                                                                                                  MAY 25, 2024 / 11:14 AM IST

                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: '400 पार' पेट्रोल की कीमत के बारे में बोलते हैं

                                                                                                  उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें मिलेंगी और AAP को 4 सीटें मिलेंगी...लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भारी मतदान से पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। कई जगहों पर कुछ EVM काम नहीं कर रहे थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि ECI इसे जल्द से जल्द हल करेगा...जब वे '400 पार' कहते हैं, तो वे पेट्रोल की कीमत के बारे में बात करते हैं, सीटों की संख्या के बारे में नहीं।"

                                                                                                    MAY 25, 2024 / 11:12 AM IST

                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकतंत्र की रक्षा और तानाशाही का अंत के लिए वोट करें

                                                                                                    AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा और तानाशाही का अंत के लिए वोट करें। आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होगी, तो सब कुछ संसद और विधानसभाओं के माध्यम से संचालित होगा, अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूलों, अस्पतालों, बिजली और पानी के लिए काम करेंगे...INDIA गठबंधन करेगा 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे।"

                                                                                                      MAY 25, 2024 / 11:07 AM IST

                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: वोट डालने के बाद क्या बोले डिप्टी CM

                                                                                                      प्रयागराज में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

                                                                                                      वोट डालने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "वोट डालना लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व पर हमारा अधिकार भी है और हमारा कर्त्तव्य भी है। मैं फूलपुर लोकसभा का मतदाता भी हूं इसलिए मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करने जरूर जाएं।"

                                                                                                        MAY 25, 2024 / 11:03 AM IST

                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: संविधान और लोकतंत्र की मजबूती हमारे मतदान में

                                                                                                        दिल्ली में मतदान करने के बाद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "मैंने मतदान किया है और मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि मतदान जरूर करें...संविधान और लोकतंत्र की मजबूती हमारे मतदान में है...ये अवसर 5 साल में एक बार आता है, इसलिए देश के भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।"

                                                                                                          MAY 25, 2024 / 11:00 AM IST

                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: मुख्य चुनाव आयुक्त ने डाला वोट

                                                                                                          देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                                                                          मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोट डालने के बाद कहा, "जब मैंने पहली बार वोट डाला तो मैं अपने पिता के साथ गया था और आज वो 95 साल के हैं, उन्होंने आज मेरे साथ वोट किया...यह मेरे और हर किसी के लिए बहुत गर्व की बात है। मतदाता अपना वोट जरूर डालें...पूरे देश में बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है, आप जम्मू-कश्मीर में देखिये, वहां कितनी अच्छी वोटिंग हो रही है।"

                                                                                                            MAY 25, 2024 / 10:55 AM IST

                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: UP में 12.33 प्रतिशत मतदान

                                                                                                            लोकसभा के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर शनिवार सुबह नौ बजे तक 12.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रदेश की 14 सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।

                                                                                                            छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा।

                                                                                                            चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक इलाहाबाद में 9.37 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 14.61 प्रतिशत, आजमगढ़ में 14.17 प्रतिशत, बस्ती में 14.26 प्रतिशत, भदोही में 12.84 प्रतिशत, डुमरियागंज में 13.38 प्रतिशत, जौनपुर में 12.91 प्रतिशत, लालगंज में 10.95 प्रतिशत, मछलीशहर में 13.33 प्रतिशत, फूलपुर में 7.45 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 12.89 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 12.73 प्रतिशत, श्रावस्ती में 9.95 प्रतिशत और सुलतानपुर में 14.11 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                                                                            बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कितने प्रतिशत वोट पड़े, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

                                                                                                              MAY 25, 2024 / 10:44 AM IST

                                                                                                              Sabha Chunav 2024 Live: बंगाल में पुलिस ने रोकी BJP उम्मीदवारी की गाड़ी

                                                                                                              पश्चिम बंगाल खड़गपुर में पुलिस ने मेदिनीपुर से बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के काफिले को बोनपुरा गांव के किस्मत अंगुआ में रोक दिया।

                                                                                                              मेदिनीपुर से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल का कहना है, "वे मेरे अभियान को धीमा करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल पुलिस ऐसा कर रही है। मैंने पुलिस को अनुमति दिखा दी है, लेकिन वो मुझसे पूछ रहे हैं कि आपके पास हार्ड कॉपी परमिशन क्यों नहीं है।"

                                                                                                                MAY 25, 2024 / 10:41 AM IST

                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: प्रधानमंत्री पद पर राहुल के लिए क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

                                                                                                                दिल्ली में वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "हर किसी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए और INDIA गठबंधन को एक मौका देना चाहिए।'

                                                                                                                जब उनसे इंडिया गठबंधन के पीएम चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "गठबंधन इसे चुनेगा। मैं जानता हूं कि राहुल देश के हित में काम करेंगे और राजीव गांधी के सपने को पूरा करेंगे।"

                                                                                                                  MAY 25, 2024 / 10:33 AM IST

                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: बिहार में 9 बजे तक 9.66 प्रतिशत मतदान

                                                                                                                  बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की आठ सीट पर शनिवार सुबह नौ बजे तक 9.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                                                                                  बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठ लोकसभा सीट... वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में सुबह नौ बजे तक क्रमशः 08.55 प्रतिशत, 09.35 प्रतिशत, 08.95 प्रतिशत, 09.25 प्रतिशत, 11.95 प्रतिशत, 09.49 प्रतिशत, 10.54 प्रतिशत और 09.06 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

                                                                                                                  इन आठ सीट पर कुल 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 78 पुरुष और आठ महिला हैं।

                                                                                                                    MAY 25, 2024 / 10:20 AM IST

                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: नवीन पटनायक ने डाला वोट

                                                                                                                    ओडिशा के भुवनेश्वर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

                                                                                                                    वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक मताधिकार को व्यक्त करें। मुझे उम्मीद है कि BJD को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी। हम जनता की सेवा के लिए राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे।"

                                                                                                                      MAY 25, 2024 / 10:16 AM IST

                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: कपिल देव ने डाला वोट

                                                                                                                      लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं... लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।"

                                                                                                                        MAY 25, 2024 / 10:13 AM IST

                                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: प्रियंका गांधी ने वोट डाला

                                                                                                                        दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

                                                                                                                        मतदान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "I.N.D.I.A. गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं...हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।"

                                                                                                                          MAY 25, 2024 / 10:12 AM IST

                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: महबूबाब मुफ्ती ने लगाया अपना फोन सर्विस सस्पेंड करने का आरोप

                                                                                                                          पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर से फोन करने की (आउटगोइंग कॉल) सर्विस बिना किसी जानकारी के सस्पेंड कर दी गई है। महबूबा ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, "मैं सुबह से कोई फोन कॉल नहीं कर पा रही हूं। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दिन अचानक सेवाओं को निलंबित करने का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।"

                                                                                                                          जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री अनंतनाग-राजौरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।

                                                                                                                          PDP ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस मुद्दे को उठाया।

                                                                                                                          इसमें कहा गया, "चुनाव से ठीक पहले महबूबा मुफ्ती की मोबाइल फोन सर्विस अचानक बंद कर दी गई है। मतदान क्षेत्र में कई PDP कार्यकर्ताओं और मतदान एजेंट को कल शाम और आज तड़के हिरासत में लिया गया।"

                                                                                                                          मुफ्ती ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दावा किया था कि PDP कार्यकर्ताओं और मतदान एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

                                                                                                                            MAY 25, 2024 / 10:09 AM IST

                                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: मेकना गांधी बोलीं- वोटिंग प्रिक्रिया में आ रही रुकावट

                                                                                                                            उत्तर प्रदेश में मौजूदा सांसद और सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा, "EVM में 2-3 जगहों पर छोटी-छोटी दिक्कतें हैं। कुछ मतदान अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं हैं और यहां तक ​​कि हमारे कुछ एजेंट भी अनजान हैं। इससे वोटिंग प्रिक्रिया में कुछ रुकावट आ रही है।"

                                                                                                                              MAY 25, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: सोनिया और राहुल ने डाला वोट

                                                                                                                              दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली। सोनिया और राहुल ने निर्माण भवन में एक मतदान केंद्र पर अपने वोट डाला है। ये पहली है, जब कांग्रेस आलाकमान आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट डालने वाला था। क्योंकि नई दिल्ली सीट I.N.D.I.A. गठबंधन में AAP के खाते में गई है, जहां पार्टी ने सोमनाथ भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है।

                                                                                                                                MAY 25, 2024 / 10:02 AM IST

                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: डुमरियागंज विधानसभा में चुनाव बहिष्कार

                                                                                                                                सिद्धार्थनगर में लोकसभा चुनाव के दौरान डुमरियागंज विधानसभा के लोगों ने अभी तक एक भी वोट नहीं डाला. प्रशासनिक अमला स्थानीय लोगों को मनाने में जुटा है। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 159 ग्राम सभा पोखराकाजी में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

                                                                                                                                गांव वाले चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। सड़क न बनने से गांव के लोग नाराज़ हैं। पहले ही चुनाव बहिष्कार ऐलान कर अपना विरोध जता चुके हैं गांव वाले। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सिसहना, पोखरा काजी, जमोती डीह, जमोता का मामला है।

                                                                                                                                लगभग 2.30 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद अभी तक भी यहां एक वोट भी नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा रोड नहीं तो वोट नहीं।

                                                                                                                                  MAY 25, 2024 / 9:53 AM IST

                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: डुमरियागंज विधानसभा में चुनाव बहिष्कार

                                                                                                                                  सिद्धार्थनगर में लोकसभा चुनाव के दौरान डुमरियागंज विधानसभा के लोगों ने अभी तक एक भी वोट नहीं डाला. प्रशासनिक अमला स्थानीय लोगों को मनाने में जुटा है। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 159 ग्राम सभा पोखराकाजी में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

                                                                                                                                  गांव वाले चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। सड़क न बनने से गांव के लोग नाराज़ हैं। पहले ही चुनाव बहिष्कार ऐलान कर अपना विरोध जता चुके हैं गांव वाले। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सिसहना, पोखरा काजी, जमोती डीह, जमोता का मामला है।

                                                                                                                                  लगभग 2.30 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद अभी तक भी यहां एक वोट भी नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा रोड नहीं तो वोट नहीं।

                                                                                                                                    MAY 25, 2024 / 9:46 AM IST

                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: सुबह 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

                                                                                                                                    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 10.82% वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 16.54% मतदान हुआ।

                                                                                                                                    बिहार: 9.66%
                                                                                                                                    हरियाणा: 8.31%
                                                                                                                                    जम्मू और कश्मीर: 8.89%
                                                                                                                                    झारखांड: 11.74%
                                                                                                                                    दिल्ली: 8.94%
                                                                                                                                    ओडिशा: 7.43%
                                                                                                                                    उत्तर प्रदेश: 12.33%
                                                                                                                                    पश्चिम बंगाल: 16.54%

                                                                                                                                      MAY 25, 2024 / 9:39 AM IST

                                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: उपराष्ट्रपति ने डाला वोट

                                                                                                                                      उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाईं।

                                                                                                                                      अपना वोट डालने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहते हैं, "मतदान एक जिम्मेदारी और शक्ति दोनों है। भारत दुनिया का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।"

                                                                                                                                        MAY 25, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: स्वाति मालीवाल ने डाला वोट

                                                                                                                                        आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने है, "यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं सभी से अपील करना चाहती हूं, खासकर महिलाओं से कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। भारत में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।"

                                                                                                                                          MAY 25, 2024 / 9:33 AM IST

                                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: प्रियंका गांधी के बच्चों ने डाला वोट

                                                                                                                                          दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने मतदान किया।

                                                                                                                                          वोट डालने के बाद रॉबर्ट वड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वड्रा के बेटे रेहान राजीव वड्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं सभी युवाओं को हमारे संविधान को बचाने के लिए वोट करने और इस तरह से वोट करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं जिससे पॉजिटिल बदलाव आए।"

                                                                                                                                          रॉबर्ट वाद्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा का कहना है, "हर किसी को बाहर आना चाहिए और वोट करना चाहिए..."

                                                                                                                                            MAY 25, 2024 / 9:23 AM IST

                                                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: वोट डालने के बाद क्या बोले AAP नेता

                                                                                                                                            दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "बहुत बड़ी बात है। प्रधानमंत्री ने मान लिया कि शराब नीति के तथाकथित मामले में एक भी सबूत नहीं मिला इससे बड़ी बात क्या हो सकती है? आपके पास इतनी बड़ी-बड़ी एजेंसी है। 500 से ज्यादा जगहों पर आपने छापे मारे फिर भी एक सबूत नहीं मिला तो इससे पता चलता है कि आपका पूरा आरोप बेबुनियाद था।"

                                                                                                                                              MAY 25, 2024 / 9:18 AM IST

                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: राष्ट्रपति ने डाला वोट

                                                                                                                                              दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया।

                                                                                                                                                MAY 25, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने डाला वोट

                                                                                                                                                राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                                                                                                                मतदान करने के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, "यह लोकतंत्र का सबसे पावन अवसर है...लोग अपने मतों से शासन में कौन रहेगा, उसका भविष्य तय करते हैं...हमें मतदान करना चाहिए और मतदान के द्वारा अपने प्रतिनिधि का चयन करें।"

                                                                                                                                                  MAY 25, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: ऑटो से वोट डालने पहुंचे 5T चेयरमैन

                                                                                                                                                  5T अध्यक्ष और BJD नेता वीके पांडियन लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद एक ऑटो रिक्शा में भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र से निकले।

                                                                                                                                                  वीके पांडियन ने वोट डालने के बाद कहा, "सभी को लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेना चाहिए और अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। आइए हम सब मिलकर मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। मैं अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करके बहुत खुश हूं। लोकतंत्र में सभी समान हैं। ऑटो एसोसिएशन ने अनुरोध किया मैं, तो मैं एक ऑटो रिक्शा में आया।"

                                                                                                                                                    MAY 25, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: वोट डालने पहुंचीं 92 साल की बुजुर्ग महिला

                                                                                                                                                    गोपालगंज में लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। 92 साल की बुजुर्ग महिला रबुजा देवी बूथ पर पहुंचकर मतदान किया है। डीएम और एसपी बुजुर्ग महिला को सहारा दे रहें हैं। रबुजा देवी आंखों से देख नहीं सकती है। कानों से सुन नहीं सकती हैं। फिर भी मतदान के लिए भीषण गर्मी में पहुंची हैं। उन वोटरों के लिए संदेश दे रही है, जो गर्मी की वजह से अबतक मतदान करने घरों से बाहर नहीं निकले हैं।

                                                                                                                                                      MAY 25, 2024 / 8:42 AM IST

                                                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: महबूबा मुफ्ती बैठीं धरने पर

                                                                                                                                                      जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने PDP के पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के हिरासत में लिया है।

                                                                                                                                                      PDP प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती का कहना है, "पीडीपी कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के पुलिस स्टेशनों में बंद किया जा रहा है। DG, LG, ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारी इसमें शामिल हैं। उन्होंने पुलिस स्टेशनों PDP पोलिंग एजेंट को बंद कर दिया है। आपने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे, लेकिन आप यह सब कर रहे हैं... जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि मशीनों (EVM) से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है।"

                                                                                                                                                        MAY 25, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Live: अनंतनाग में सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे लोक

                                                                                                                                                        जम्मू एवं कश्मीर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए रणबीरपोरा, अनंतनाग में मतदान चल रहा है। अच्छी तादाद में लोग सुबह ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से मियां अल्ताफ अहमद को मैदान में उतारा है। पीडीपी ने इस सीट से महबूबा मुफ्ती को मैदान में उतारा है।

                                                                                                                                                          MAY 25, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Live: देश की जनता का विश्वास है कि इस बार 400 पार होगा

                                                                                                                                                          बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल ने मतदान केंद्र आदर्श VIP मध्य विद्यालय, बेतिया पहुंचकर अपना वोट डाला।

                                                                                                                                                          संजय जायसवाल ने मतदान करने के बाद कहा, "देश की जनता का विश्वास है कि इस बार 400 पार होगा...2014 में हमने 272 (सीटों) की बात की तब विरोधी यही बोल रहे थे। 2019 में हमने कहा कि 300 पार करेंगे। उस समय भी इन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। विरोधी जैसे 2014 और 2019 में फेल हुए वैसे ही 2024 में भारी नुकसान के साथ अप्रासंगिक हो जाएंगे।"

                                                                                                                                                            MAY 25, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Live: यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है

                                                                                                                                                            हरियाणा के सिरसा में मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, "मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें...यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है..."

                                                                                                                                                              MAY 25, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने डाला वोट

                                                                                                                                                              अपना वोट डालने के बाद दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, "मैंने अपने देश की विकास यात्रा में भाग लेने और एक विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना वोट डाला है। यह मेरा दिल्ली के सभी लोगों से अनुरोध और अपील है कि कृपया अपने घरों से बाहर निकलें और अपना वोट डालें। आपका वोट देश की विकास यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।''

                                                                                                                                                                MAY 25, 2024 / 8:06 AM IST

                                                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: गौतम गंभीर ने डाला वोट

                                                                                                                                                                बीजेपी पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद गौतम गंभीर ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को बाहर आना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए। यह हमारी शक्ति है, यह हमारा लोकतंत्र है। सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास के लिए काम किया है।"

                                                                                                                                                                  MAY 25, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने डाला वोट

                                                                                                                                                                  दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अपना मतदान किया। इसके बाद हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि मैंने अपने देश की विकास यात्रा में सहभागिता के लिए और विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान कर दिया है। मेरी सभी से अपील है कि मतदान जरूर करें। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं।

                                                                                                                                                                    MAY 25, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: दिल्ली में गौतम गंभीर ने डाला वोट

                                                                                                                                                                    पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में मतदान किया। उन्होंने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

                                                                                                                                                                      MAY 25, 2024 / 7:56 AM IST

                                                                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: नायब सिंह सैनी ने पैतृक गांव मिर्ज़ापुर, नारायणगढ़ में डाला वोट

                                                                                                                                                                      हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ के मिर्ज़ापुर में अपना वोट डाला। सैनी करनाल में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं। वोट डालने के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सभी 10 लोकसभा सीटों में बीजेपी की जीत मिलेगी। करनाल विधानसभा में भी बीजेपी को जीत मिलेगी।

                                                                                                                                                                        MAY 25, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: विदेश मंत्री जयशंकर ने डाला वोट

                                                                                                                                                                        लोकसभा चुनाव के छठे चरण में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमने अपना वोट डाल दिया है। मैं इस बूथ पर पहला पुरुष मतदाता था। हम चाहते हैं कि लोग बाहर आएं और अपना वोट डालें। यह देश के लिए निर्णायक क्षण है।

                                                                                                                                                                          MAY 25, 2024 / 7:45 AM IST

                                                                                                                                                                          Lok Sabha Election 2024 Live: छठे चरण में 11% महिला उम्मीदवार

                                                                                                                                                                          लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसमें 343 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं 183 ऐसे हैं जिनपर केस चल रहा है। इसमें 11 फीसदी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

                                                                                                                                                                            MAY 25, 2024 / 7:41 AM IST

                                                                                                                                                                            Lok Sabha Election 2024 Live: दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कड़ी टक्कर

                                                                                                                                                                            छठे चरण में दिल्ली की भी 7 सीटें दांव पर हैं। यहां मुकाबला बीजेपी वर्सेज आप प्लस कांग्रेस होगा। बीजेपी सभी 7 सीटों पर लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनौती दे रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को छोड़कर बाकी 6 सीटों पर नए कैंडिडेट उतारे हैं।

                                                                                                                                                                              MAY 25, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Live: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पत्नी संग डाला वोट

                                                                                                                                                                              केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई।

                                                                                                                                                                                MAY 25, 2024 / 7:34 AM IST

                                                                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Live: BJP उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली से डाला वोट

                                                                                                                                                                                पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। AAP ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

                                                                                                                                                                                  MAY 25, 2024 / 7:31 AM IST

                                                                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Live: अमित शाह ने की मतदान करने की अपील

                                                                                                                                                                                  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी बहनों-भाइयों से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनने के लिए रिकॉर्ड मतदान करने की अपील करता हूं। एक ऐसी व्यवस्था के लिए वोट करें, जिसका वादे पूरे करने का ट्रैक रिकॉर्ड हो, जो सेना का सम्मान करे और जो सत्ता-सुख के लिए अवसरवादी गठबंधन कर जनविश्वास को धोखा न दे।

                                                                                                                                                                                    MAY 25, 2024 / 7:27 AM IST

                                                                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Live: पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील

                                                                                                                                                                                    लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है। जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

                                                                                                                                                                                      MAY 25, 2024 / 7:23 AM IST

                                                                                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live: हरियाणा के पूर्व सीएम ने किया मतदान

                                                                                                                                                                                      हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने अपना वोट डाल दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का महा पर्व हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मुझे अपने बूथ पर पहला वोट डालने का अवसर मिला है। इस महा पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। वोट जरूर डालें। मैं शाम तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक बार जाकर आऊंगा। चुनाव शांतिपूर्वक होना चाहिए।

                                                                                                                                                                                        MAY 25, 2024 / 7:20 AM IST

                                                                                                                                                                                        Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: दक्षिण में बीजेपी साफ, उत्तर में हाफ – जयराम रमेश

                                                                                                                                                                                        कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पांच चरण के चुनाव में पहले 2 चरणों के बाद से ही साफ हो गया है कि दक्षिण में बीजेपी साफ और उत्तर में हाफ है। इसलिए 4 जून को INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा और 4 तारीख को देश उन्हें (PM मोदी) अलविदा कह देगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा।

                                                                                                                                                                                          MAY 25, 2024 / 7:20 AM IST

                                                                                                                                                                                          Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: दक्षिण में बीजेपी साफ, उत्तर में हाफ – जयराम रमेश

                                                                                                                                                                                          कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पांच चरण के चुनाव में पहले 2 चरणों के बाद से ही साफ हो गया है कि दक्षिण में बीजेपी साफ और उत्तर में हाफ है। इसलिए 4 जून को INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा और 4 तारीख को देश उन्हें (PM मोदी) अलविदा कह देगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा।

                                                                                                                                                                                            MAY 25, 2024 / 7:15 AM IST

                                                                                                                                                                                            Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वोट डालने पहुंचे

                                                                                                                                                                                            दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में वोट डालने पहुंच चुके हैं। इस मौके पर पुरी ने कहा कि हमारी अभी 303 सीटें हैं। 10% सीटें बढ़ती हैं तो 330 होती हैं, 15% बढ़ती हैं तो 345 सीटें होती हैं। हमारे 37 सहयोगी दल हैं, उनमें से आधों की भी 2-3 सीटें आई तो हम 400 सीटें आराम से पार करेंगे।

                                                                                                                                                                                              MAY 25, 2024 / 7:10 AM IST

                                                                                                                                                                                              Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: पश्चिम बंगाल में इन सीटों पर कांटे की टक्कर

                                                                                                                                                                                              कांथी और तामलुक लोकसभा क्षेत्रों में शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार का अच्छा-खासा प्रभाव है और ये निर्वाचन क्षेत्र वंशवादी राजनीति के उदाहरण माने जाते हैं। अधिकारी के परिवार के सदस्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रहे हैं। शुभेंदु के भाई सौमेंदु अधिकारी कांथी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

                                                                                                                                                                                              तामलुक में, कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और BJP उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता देबांग्शु भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

                                                                                                                                                                                                MAY 25, 2024 / 7:00 AM IST

                                                                                                                                                                                                Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: छठे की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू

                                                                                                                                                                                                लोकसभा चुनाव के छठे चरण में देश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, ओडिशा झारखंड समेत केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान शुरू हो चुके हैं।

                                                                                                                                                                                                  MAY 25, 2024 / 6:50 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live Updates: पश्चिम बंगाल की इन सीटों पर वोटिंग आज

                                                                                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र में मतदान होगा। इस क्षेत्र में पांच जिलों में आठ लोकसभा क्षेत्र आते हैं। तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होना है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीट में से पांच पर BJP ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीन सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

                                                                                                                                                                                                    MAY 25, 2024 / 6:40 AM IST

                                                                                                                                                                                                    Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Live: सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी वोटिंग

                                                                                                                                                                                                    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 58 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। सात चरणों में चुनाव की तारीखें 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून हैं।

                                                                                                                                                                                                      MAY 25, 2024 / 6:30 AM IST

                                                                                                                                                                                                      Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: दिल्ली की इन सीटों पर घमासान

                                                                                                                                                                                                      बीजेपी ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है और वह राष्ट्रीय राजधानी में अकेले मौजूदा सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। BJP ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज को, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी बनाया है।

                                                                                                                                                                                                        MAY 25, 2024 / 6:23 AM IST

                                                                                                                                                                                                        Lok Sabha Election 2024 Live: दिल्ली की इन सीटों पर सबकी नजर

                                                                                                                                                                                                        AAP ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया है।