चीन से वापस लेंगे भारत की जमीन, रद्द करेंगे अग्नीवीर योजना, लोकसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि एक तरफ जहां कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे, वहीं सेना को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने की पूरी आजादी दी जाएगी। इन गारंटियों में मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य, अगले एक साल में दो करोड़ नौकरियां देने का भी वादा किया गया है

अपडेटेड May 12, 2024 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जनता से 10 बड़े वादे किए, जिसमें मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य, अगले एक साल में दो करोड़ नौकरियां और चीन के कब्जे वाली भारत की जमीन को वापस हासिल करने के लिए भारतीय सेना को पूरी आजादी देना की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीतने के बाद, जब विपक्ष का I.N.D.I.A. गुट सत्ता में आएगा, तो ये "गारंटियां" लागू की जाएंगी।

अंतरिम जमानत पर रिहा होने के कुछ दिनों बाद AAP हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का अपना वादा दोहराया और ये भी कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन विजयी हुआ, तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा।


केजरीवाल ने कहा, “मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने I.N.D.I.A. गठबंधन के साथ इस पर चर्चा नहीं की है, लेकिन यह एक गारंटी की तरह है, जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी।"

उन्होंने कहा कि पार्टी इन 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करेगी, जो देश को आगे बढ़ने के लिए मौलिक हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की 10 'गांरटी'

- हम पूरे देश में 24×7 बिजली देंगे और गरीबों को मुफ्त बिजली देंगे।

- देश के हर गांव और मोहल्ले में विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल बना कर सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

- देश के हर जिले में वर्ल्ज क्लास मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे और मुफ्त इलाज के लिए हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक भी बनाए जाएंगे।

- चीन के कब्जे वाले भारतीय इलाके को वापल हासिल करने के लिए सेना को पूरी आजादी दी जाएगी।

- अग्निवीर योजना बंद कर दी जाएगी और सभी अग्निवीरों को स्थायी कर दिया जाएगा।

- स्वामीनाथन आयोग के अनुसार सभी फसलों पर MSP तय की जाएगी और किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत दी जाएगी।

- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे।

- बेरोजगारी दूर करने के लिए हम अगले 1 साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे।

- हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, हम बीजेपी की वॉशिंग मशीन तोड़ देंगे।

- GST का आतंक खत्म किया जाएगा, GST को PMLA से बाहर किया जाएगा।

इसमें बड़ी बात ये है कि उन्होंने चीन की तरफ से कब्जाई गई जमीन को दोबारा हासिल करने की गारंटी दी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, “चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन हमारी केंद्र सरकार इससे इनकार कर रही है… हमारी सेना में बहुत ताकत है। देश की सारी जमीन जिस पर चीन ने कब्जा कर लिया है, उसे मुक्त कराया जाएगा।

आप सुप्रीमो ने कहा कि एक तरफ जहां कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे, वहीं सेना को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने की पूरी आजादी दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।