Credit Cards

Lok Sabha Election 2024: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने डाला वोट, कहा- ये हमारा कर्तव्य

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण (First Phase) में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों के बीच में चुनावों के लेकर काफी उत्सुकता है। महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण (First Phase) में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों के बीच में चुनावों के लेकर काफी उत्सुकता है। महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। महाराष्ट्र के नागपुर में अपना वोट डालने के बाद ज्योति ने लोगों से अपील की कि वोट डालना हमारा कर्तव्य है। वह सभी वोट डालने मतदान केंद्र में जरूर आएं।

आज इन राज्यों में हो रहा है चुनाव

आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की अलग-अलग 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीट के लिए भी मतदान शुरू हो चुका है।


 

पहले चरण के चुनाव में ये उम्मीदवार हैं शामिल

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेंद्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और DMK की कनिमोझी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और ज्यादा सीटें जीतने के लिए कोशिश कर रहा है, तो वहीं विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ के घटक दल 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार हार के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

शाम तक चलेगी वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम 5 बजे तक चलेगा। आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से ज्यादा मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 साल की उम्र के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

Jammu Kashmir Loksabha Election 2024: बारिश में वोटिंग को लेकर उत्साह, 9 बजे तक हुआ 10.43% मतदान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।