Lok Sabha Election Result: चुनावी नतीजों पर बोले राहुल गांधी- 'देश ने संदेश दिया, वो मोदी जी को नहीं चाहते'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर बात करते हुए कहा देश ने बड़ा संदेश दिया है कि वो मोदी जी को नहीं चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा किया, उन्हें धमकाया

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 6:51 PM
Story continues below Advertisement
राहुल गांधी

देश में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी जहां 242 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो वहीं कांग्रेस 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन 294 सीटों पर बढ़त बना हुए हैं तो वहीं INDIA 231 सीटों पर बढ़ बना हुए है। इस बीच कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर बात करते हुए कहा देश ने बड़ा संदेश दिया है कि वो मोदी जी को नहीं चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा किया, उन्हें धमकाया।


गरीब-हितैषी दृष्टिकोण

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को एक नया गरीब-हितैषी दृष्टिकोण दिया। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। इंडिया गठबंधन जहां भी लड़ा, एक होकर लड़ा। देश के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों ने संविधान को बचाया है। गरीबों, किसानों से संविधान को बचाने का काम किया।

कल INDIA की बैठक

राहुल गांधी ने कहा कि संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया था, एजेंसियों के जरिए डराया, धमकाया गया। देश की जनता एकसाथ लड़ रही थी। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को नकार दिया है। वहीं सरकार बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कल INDIA की बैठक होग। इसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।

दोनों सीट से आगे

साथ ही राहुल गांधी ने इस बार वायनाड और रायबरेली दो सीटों से चुनाव लड़ा है और दोनों ही सीटों पर आगे बने हुए हैं। राहुल गांधी की स्थिति मजबूत है। दोनों सीट जीतने की स्थिति में राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी भी पड़ेगी। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अभी डिसाइड नहीं किया है कि अभी कौनसी सीट छोड़ेंगे।

अमेठी से जुड़े हैं किशोरी लाल शर्मा

वहीं अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने इस बार अमेठी की सीट से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया था। किशोरी लाल शर्मा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा 40 साल से अमेठी में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। वो वहां के लोगों से जुड़े हुए हैं और उनकी जीत निश्चित थी। वहीं बीजेपी इस बात को समझ नहीं पाई।

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।