Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने जयंत सिन्हा को नहीं दिया टिकट, यहां देखें झारखंड की 11 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। इनमें से 11 सीटों के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान कर दिए हैं। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा के टिकट पर हजारीबाग से जीत हासिल की थी

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lok Sabha Elections 2024: गीता कोड़ा को सिंहभूम, निशिकांत दुबे को गोड्डा और अर्जुन मुंडा को खूंटी से टिकट मिला है।

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने अब तक लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें झारखंड (Jharkhand) के 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 (Jharkhand Loksabha Seats) सीटें हैं। जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है उनमें धनबाद, चतरा और गिरिडीह शामिल हैं। धनबाद और चतरा की सीटें भाजपा कोटे की हैं। गिरिडीह की सीट आजसू के पास है।

झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खातें में 12 सीटें आई थीं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस बार राज्य में भाजपा के सीटों की संख्या बढ़ सकती है। अभी राज्य के दिग्गज नेताओं में अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे और जयंत सिन्हा शामिल हैं। सिन्हा हजारीबाग से सासंद हैं। केंद्र में मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से सासंद हैं, जबकि निशिकांत दुबे गोड्डा से सासंद हैं।

लोकसभा सीट उम्मीदवार का नाम
1. राजमहल ताला मरांडी
2 दुमका सुनील सोरेन
3 गोड्डा निशिकांत दुबे
4 हजारीबाग मनीष जायसवाल
5 पलामू विष्णु दयाल राम
6 लोहारदगा समीर उरांव
7 खूंटी अर्जुन मुंडा
8 सिंहभूम गीता कोड़ा
9 जमशेदपुर विद्युत बरण महतो
10 रांची संजय सेठ
11 कोडरमा अन्नपूर्णा देवी

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना की 9 सीटों पर BJP ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।