Lok Sabha Elections 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होने वाले 2024 के आम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न में कथित विसंगतियों के लिए 1823.08 करोड़ रुपये के भुगतान का नया नोटिस उसे जारी किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि टैक्स टेररिज्म के जरिए विपक्ष पर हमला किया जा रहा है
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आज यानी शुक्रवार (29 मार्च) को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा कर दी। इसके मुताबिक, बिहार में RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर और वामपंथी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आज यानी शुक्रवार (29 मार्च) को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा कर दी। इसके मुताबिक, बिहार में RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर और वामपंथी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। घोषणा के अनुसार, कांग्रेस को पूर्णिया लोकसभा छोड़ने के लिए मजबूर किया गया जहां से राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के पति पप्पू यादव को चुनाव लड़ने की उम्मीद थी। पप्पू यादव ने दावा किया है कि उन्हें राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी ने कांग्रेस से टिकट मिलने का आश्वासन दिया था।
RJD इस सीट पर चुनाव लड़ेगी जिसने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) से उसके खेमे में शामिल हुई बीमा भारती को टिकट दे दिया है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी। महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे की घोषणा तब की है जब एक दिन पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। RJD ने उन सभी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जहां पहले चरण में मतदान होना है। इस पर उसके सहयोगी दलों ने नाराजगी जताते हुए इसे एकतरफा कदम बताया था।
RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि उन सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे जहां अभी तक नामों की घोषणा नहीं की गई है। भाकपा और माकपा भी क्रमश: बेगूसराय और खगड़िया से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी में झा ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से एक फैसला लिया है और हम जीत दर्ज करेंगे।
हालांकि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) दोनों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत रुकी हुई है। सूत्रों ने कहा कि एमवीए इस वीकेंड तक सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने को लेकर आश्वस्त है।
इस बीच, गुरुवार को कर्नाटक के हुबली में वीरशैव लिंगायत संतों ने धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की जगह लेने की मांग की है। उन्होंने भगवा खेमे को किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए 31 मार्च की समयसीमा दी है, अन्यथा वे अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे।
इसके अलावा पंजाब की बात करें तो बीजेपी द्वारा राज्य की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें हरियाणा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम भी बताए गए।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होने वाले 2024 के आम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में एक सार्वजनिक बैठक में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।