Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 24, 2024 / 6:49 PM IST

Lok Sabha Election 2024 Highlights: 'जो आप संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी', विरासत टैक्स पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा

Lok Sabha Election 2024 Highlights: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। पीएम मोदी ने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...

Lok Sabha Election 2024 Highlights:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह देश में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अंबिकापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था तब काफी चर्चा और व

Lok Sabha Election 2024 Live: पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही।
Lok Sabha Election 2024 Live: पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही।
APRIL 24, 2024 / 6:49 PM IST

Lok Sabha Election 2024 Live: 'पीएम की कुर्सी के भी ऑक्शन होने लगे हैं'

महाराष्ट्र के बैतूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम... ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं।

    APRIL 24, 2024 / 6:16 PM IST

    Lok sabha Chunav 2024 Live: 'संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी'

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा के दौरान कहा कि ये साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस चुनाव में आजादी के बाद पहली बार ऐसी पार्टी है जो संविधान को खत्म करना चाहती है...भाजपा और उनके नेताओं ने साफ कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वे संविधान बदल देंगे। लेकिन मैं आप सभी से कह रहा हूं कि दुनिया में ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो भारत के संविधान को बदल सके।

      APRIL 24, 2024 / 6:11 PM IST

      Lok Sabha Election 2024 Live: चुनाव रैली में भाषण के दौरान बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

      केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हो गए। गडकरी जैसे ही बेहोश हुए उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें मंच से बाहर ले गए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री कुछ मिनट बाद ठीक हो गए और उन्होंने अपना भाषण पूरा किया।

      66 वर्षीय गडकरी ने X पर इस घटना की जानकारी देते हुए एक पोस्ट में कहा, "महाराष्ट्र के पुसाद में एक चुनावी रैली में गर्मी के कारण बेचैनी महसूस हुई। लेकिन, अब मैं पूरी तरह ठीक हूं और अगली रैली में हिस्सा लेने के लिए वरुड जा रहा हूं।"

        APRIL 24, 2024 / 6:00 PM IST

        Lok Sabha Election 2024 Live: अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

        महाराष्ट्र के अमरावती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...राहुल गांधी कहते थे कि अनुच्छेद-370 हटी, तो देश में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून की नदियां तो छोड़ों आज तक किसी की एक कंकड़ तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। पीएम मोदी ने अनुच्छेद-370 हटाकर इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का बनाने काम किया है।"

          APRIL 24, 2024 / 4:45 PM IST

          Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस लोगों की संपत्ति छीनना चाहती है: प्रधानमंत्री मोदी

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का वादा किया है, जबकि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर में एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोगों की संपत्ति छीनना चाहता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है, लेकिन कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इसका भी वादा किया है।

            APRIL 24, 2024 / 4:11 PM IST

            Lok sabha Chunav 2024 Live: बंगाल में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 3 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

            18वीं लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। पश्चिम बंगाल के तीन लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को दूसरे चरण का मतदान होना है। वर्तमान में ये तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कब्जे में है। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव में दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट में वोट डाले जाएंगे। उत्तर बंगाल की ये तीन सीटें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता की चुनावी किस्मत तय करेंगी।

            रायगंज में बीजेपी ने TMC की कृष्णा कल्याणी को टक्कर देने के लिए कार्तिक पॉल को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में बीजेपी की देबाश्री चौधरी ने तृणमूल के कनिया लाल अग्रवाल को 60,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर यह सीट हासिल की थी।

            2019 में बालुरघाट से विजयी हुए बीजेपी के बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का मुकाबला टीएमसी के बिप्लब मित्रा से है। मजूमदार ने 2019 में 30,000 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ बालुरघाट सीट हासिल की। राज्य के उपभोक्ता मामलों के मंत्री बिप्लब मित्रा के पास वर्तमान में हरिरामपुर विधानसभा सीट है।

            वहीं दार्जिलिंग में बीजेपी के मौजूदा सांसद राजू बिस्ता टीएमसी के गोपाल लामा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गोरखाओं द्वारा 'गोरखालैंड' की मांग दार्जिलिंग में एक प्रमुख मुद्दा बनी हुई है, जहां समुदाय महत्वपूर्ण प्रभाव रखता है। खासकर दार्जिलिंग, कुर्सियांग और कलिम्पोंग की पहाड़ियों में इनका अच्छा खासा प्रभाव है।

              APRIL 24, 2024 / 3:25 PM IST

              Lok sabha Chunav 2024 Live: देवेगौड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना

              पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संपत्ति के पुन: बंटवारे संबंधी वादे की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि केवल कोई व्यावहारिक ज्ञान शून्य व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है।

              जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख देवेगौड़ा (90) ने कांग्रेस के घोषणापत्र का उपहास उड़ाते हुए दावा किया कि केवल वही पार्टी इतने सारे वादे कर सकती है, जिसे यह भलीभांति पता होता है कि वह कभी सत्ता में नहीं आयेगी।

                APRIL 24, 2024 / 2:46 PM IST

                Lok sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, शीला सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने छोड़ा 'हाथ' का साथ

                लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। शीला दीक्षित सरकार में करीब 15 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक, वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज की उम्मीदवारी से नाराज थे। उदित राज भारतीय जनता पार्टी (BJP) से आए हैं जिन्होंने 2014 के आम चुनाव में भगवा टिकट पर सीट जीती थी। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह कांग्रेस में चले गए।

                बता दें कि इस वक्त देश के अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी ज्वाइन कर रहे है। बताया जा रहा है राजकुमार उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हो गए। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है। कांग्रेस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा है।

                  APRIL 24, 2024 / 2:21 PM IST

                  Lok sabha Chunav 2024 Live: केरल के किसान और मछुआरे प्रधानमंत्री के साथ'

                  केरल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सारे सर्वे बता रहे हैं कि पूरा केरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है...केरल के किसान और मछुआरे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं...केरल के कोने-कोने से यहां की संस्कृति और विरासत दोनों के सरंक्षण के लिए नरेंद्र मोदी को वोट देने की आवाज आ रही है..."

                    APRIL 24, 2024 / 1:48 PM IST

                    Lok sabha Chunav 2024 Live: सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस की सफाई

                    कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "पित्रोदा मेरे सहित लाखों लोगों के गुरु, मित्र और मार्गदर्शक रहे हैं। वे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं... वे उन मुद्दों पर अपने विचार बहुत स्वतंत्र रूप से व्यक्त करते हैं जिन्हें वे महत्वपूर्ण मानते हैं और यह लोकतंत्र का हिस्सा है... हमेशा ऐसा नहीं है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचारों को प्रतिबिंबित करें और इस मुद्दे पर भी यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं कर रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि जो हो रहा है वह यह है कि उनकी टिप्पणियों को संदर्भ से अलग कर दिया गया है और उन्हें प्रधानमंत्री के दुर्भावनापूर्ण, जहर भरे अभियान से ध्यान हटाने के लिए सनसनीखेज बनाया जा रहा है... पित्रोदा का बयान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या पार्टी नेतृत्व का नहीं है।"

                      APRIL 24, 2024 / 1:32 PM IST

                      Lok sabha Chunav 2024 Live: दूसरे दौर के मतदान से दो दिन पहले 3 धमकों से दहला मणिपुर

                      आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में दूसरे चरण का मतदान होने से सिर्फ दो दिन पहले मंगलवार (23 अप्रैल) देर रात तीन मध्यम तीव्रता के विस्फोटों ने जातीय हिंसा से प्रभावित कांगपोकपी जिले में एक पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि विस्फोट के कारण कोई घायल या मौत नहीं हुई। लेकिन यह नेशनल हाईवे- 2 पर लोगों की की आवाजाही को प्रभावित करेगा जो इंफाल को नागालैंड में दीमापुर से जोड़ता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, घटना रात करीब 1:15 बजे कांगपोकपी जिले के सापोरमीना के करीब हुई। एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

                      सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आस-पास के इलाकों एवं अन्य पुलों की तलाशी और जांच की जा रही है। पुलिस ने पीटीआई को बताया कि कांगपोकपी जिले में नेशनल हाईवे-2 पर एक पुल में विस्फोट से पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक बाधित हो गया। अधिकारी ने बताया कि IED विस्फोट मंगलवार देर रात सपरमीना और कोउब्रू लेइखा के बीच पुल पर हुआ।

                        APRIL 24, 2024 / 1:14 PM IST

                        Lok sabha Chunav 2024 Live: सैम पित्रोदा के बयान अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

                        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कहा, "कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के बयान के बाद पूरी तरह बेनकाब हो गई है। सबसे पहले घोषणापत्र, फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुराना बयान कि 'हम देश के संसाधन पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का मानते हैं' और अब इनके घोषणापत्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैम पित्रोदा का बयान कि संपत्ति के बंटवारे पर विचार होना चाहिए... जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह मुद्दा उठाया तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस बैकफूट पर आ गई है कि उनका यह मकसद नहीं है लेकिन सैम पित्रोदा के बयान ने इनका मकसद स्पष्ट कर दिया है कि वे देश की जनता की संपत्ति का सर्वे कर उनकी निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालकर UPA के शासनकाल में उन्होंने जो प्राथमिकता तय की थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों और उसमें भी मुसलमानों का है, उनमें बांटना चाहते हैं। मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी या तो अपने घोषणापत्र से इस बात को हटाए या स्वीकारें कि यही उनका मकसद है। मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि वे इनके महत्वपूर्ण नीति निर्धारण करने वाली टीम के मुखिया सैम पित्रोदा के बयान को गंभीरता से लें।"

                          APRIL 24, 2024 / 1:08 PM IST

                          Lok Sabha Election 2024 Live: पीएम मोदी ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

                          अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है और उन्हें शहीद बता रही है। उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।

                          पीएम ने कहा कि कांग्रेस संविधान बदलकर SC, ST, OBC का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है...कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं...अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है।

                            APRIL 24, 2024 / 12:43 PM IST

                            Lok Sabha Election 2024 Live 'कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी'

                            छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी। साथ ही माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

                              APRIL 24, 2024 / 12:20 PM IST

                              Lok Sabha Election 2024 Live: आपका पैसा आपके ऊपर खर्च हो रहा है – पीएम मोदी

                              पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जितने साल तक सत्ता में रही, आपके पैसे लूटती रही। लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद आपका पैसा आपके ऊपर खर्च हो रहा है। मैं आपसे वादा करता हूं कि मेरे लिए आपका एक-एक वोट, ये सिर्फ वोट नहीं है, मेरे लिए ईश्वर रूपी जनता जर्नादन का आशीर्वाद है।

                                APRIL 24, 2024 / 12:11 PM IST

                                Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति पर टैक्स लगाएगी – पीएम मोदी

                                मोदी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार, उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

                                  APRIL 24, 2024 / 12:07 PM IST

                                  Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कही- मोदी

                                  पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर 15 फीसदी आरक्षण की बात कही। और ये भी कहा कि, एससी, एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया। 2014 के घोषणापत्र में भी कहा कि इसे नहीं छोड़ेंगे।

                                    APRIL 24, 2024 / 12:02 PM IST

                                    Lok sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस का मंत्र है लोगों को लूटना और टैक्स से मारना – पीएम मोदी

                                    अंबिकापुर में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही। देश में आतंकवाद किसके कारण फैला? देश में नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही, यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का मंत्र है आपसे छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेगे। कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इन हेरिटेंट का टैक्स बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें।

                                      APRIL 24, 2024 / 11:53 AM IST

                                      Lok sabha Chunav 2024 Live: भ्रष्टाचारी कांग्रेस का पंजा साफ – पीएम मोदी

                                      सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कि कुछ महीने पहले मैंने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने मेरी बात का मान रखा। इस भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छ्त्तीसगढ़ के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।

                                        APRIL 24, 2024 / 11:50 AM IST

                                        Lok sabha Chunav 2024 Live: भारत के आत्म निर्भर बनने से कुछ लोगों की दुकानें बंद हो जाएंगी – पीएम मोदी

                                        पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालेबाजों पर जिस तरह एक्शन हो रहा है, वो पूरा देश देख रहा है। जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ये लोग आपस में ही लड़ते और घोटाले करते रहे हैं।

                                          APRIL 24, 2024 / 11:47 AM IST

                                          Lok sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस की लापरवाही से देश बर्बाद होता रहा –पीएम मोदी

                                          सरगुजा के अंबिकापुर में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही। देश में आतंकवाद किसके कारण फैला? देश में नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही, यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है।

                                            APRIL 24, 2024 / 11:39 AM IST

                                            Lok sabha Chunav 2024 Live: सरगुजा ने मुझे आशीर्वाद दिया – पीएम मोदी

                                            देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने मुझे उम्मीदवार बनाया था तब आपने ही अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। उस दौरान कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज वही सरगुजा फिर आशीर्वाद दे रहा है।

                                              APRIL 24, 2024 / 11:33 AM IST

                                              Lok sabha Chunav 2024 Live: जनता ने मोदी की गारंटी पर किया भरोसा – विष्णु देव साय, सीएम

                                              छत्तसीगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी करोड़ों देश वासियों के नायक हैं। उन्होंने देश दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। पीएम मोदी ने आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है। ऐसे प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के लिए पीएम जन मन योजना लागू की है। इससे पिछड़े आदिवासियों तक सरकारी सुविधा पहुंच रही है। मोदी जी की गारंटी से सरगुजा को फायदा हुआ है। यहां की सभी 14 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिली। 4 महीने में ही 12 लाख किसानों को दो साल का बयाया बोनेस दिया गया है। महतारी वंदन योजना और रामलला तीर्थ दर्शन योजना चल रही हैं।

                                                APRIL 24, 2024 / 11:29 AM IST

                                                Lok Sabha Election 2024 Live: असदुद्दीन जनता में जहर घोल रहे हैं – BJP, प्रत्याशी

                                                हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा कि असदुद्दीन खुदके कौम को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। वो एक बार भी नहीं सोचते कि प्रधानमंत्री ने इतनी योजनाएं लाई हैं। किस योजना पर हिंदू-मुसलमान लिखा है?... असदुद्दीन, अकबरुद्दीन जैसे लोगों का मुंह बंद करवा देना चाहिए... ये आम जनता में विष घोलने का काम कर रहे हैं।

                                                  APRIL 24, 2024 / 11:16 AM IST

                                                  Lok Sabha Election 2024 Live: अंबिकापुर पहुंचे पीएम मोदी

                                                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुंच गए हैं। वे पीजी कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सेना के हेलिकॉप्टर से रायगढ़ से अंबिकार पहुंचे। सभा में सीएम विष्णु देव साय समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

                                                    APRIL 24, 2024 / 11:03 AM IST

                                                    Lok sabha Chunav 2024 Live: मेरठ के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं – अरुण गोविल

                                                    उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा कि यहां के विकास के लिए मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं। मुझे हर तरफ से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मेरे प्रति लोग बहुत सकारात्मक हैं। सभी लोगों में बहुत उत्साह है। विकास की कोई सीमा नहीं होती, कितना भी विकास किया जा सकता है। मेरठ में एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रिंग रोड, ट्रैफिक आदि के लिए मैं कुछ करना चाहूंगा।

                                                      APRIL 24, 2024 / 10:44 AM IST

                                                      Lok sabha Chunav 2024 Live: ओडिशा में BJD को मिलेंगी ज्यादा सीटें - भृगु बक्शीपात्रा

                                                      ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने अपने गृह क्षेत्र हिन्जिली निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच बीजद नेता और बहरामपुर लोकसभा उम्मीदवार भृगु बक्सीपात्रा का कहना है कि राज्य में बीजद सरकार बनाएगी। हम लोगकसभा सीटें भी ज्यादा जीतेंगे।

                                                        APRIL 24, 2024 / 10:24 AM IST

                                                        Lok sabha Chunav 2024 Live: पीएम मोदी आज भोपाल में करेंगे रोड शो

                                                        देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल में आज (24 अप्रैल) रोड शो करेंगे। रोड शो मालवीय नगर तिराहे से शुरू होगा। नानके पेट्रोल पंप तिराहे पर यह ख्तम होगा। एक किलोमीटर के रोड शो में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 200 मंच लगाए गए हैं। जहां से अलग अलग सामाजिक संगठन के लोग और महिलाएं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे।

                                                          APRIL 24, 2024 / 10:09 AM IST

                                                          Lok sabha Chunav 2024 Live: दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार का शोर

                                                          लोकसभा के पहले चरण के चुनाव खत्म हो गए हैं। दूसरे चरण के चुनाव 26 अप्रैल को हैं। इसके लिए आज (24 अप्रैल) शाम चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के नतीजे भी 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

                                                            APRIL 24, 2024 / 9:50 AM IST

                                                            Lok sabha Chunav 2024 Live: स्मृति ईरानी ने राबर्ट वाड्रा पर कसा तंज

                                                            उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक बात चिंता की है कि राहुल गांधी को कुछ पता हो या नहीं, लेकिन उनके जीजाजी को जगदीशपुर का पता है। जगदीशपुर के लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है। अगर उनके जीजाजी को जगदीशपुर पता है तो हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति को अब अपनी संपत्ति के कागजात छुपाने की जरूरत है।

                                                              APRIL 24, 2024 / 9:22 AM IST

                                                              Lok Sabha Election 2024 Live: उद्धव के बयान पर सीएम शिंदे ने किया पलटवार

                                                              महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझे नीच कहा है। आप मुझे नीच कहते हैं। एक किसान का बेटा, एक सामान्य मजदूर मुख्यमंत्री बन जाता है तो आपको अच्छा नहीं लगता, आप पचा नहीं पाते। देखा जाए तो यह मेरा अपमान नहीं है, यह सभी किसानों के बेटों का अपमान है। यह गरीबों की माताओं-बहनों का अपमान है और जिस समाज से मैं आता हूं उस समाज का अपमान है। मुझे विश्वास है कि जनता 26 अप्रैल को वोटों के जरिए इसका जवाब देगी।

                                                                APRIL 24, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                Lok Sabha Election 2024 Live: मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान – प्रियंका गांधी

                                                                कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है। 55 सालों के लिए कांग्रेस की सरकार रही तब क्या किसी ने आपका सोना छीना और आपके मंगलसूत्र छीने? जब देश में जंग हुई थी तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था और मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश को कुर्बान हुआ है।

                                                                  APRIL 24, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                  Lok Sabha Election 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू

                                                                  चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश में 8 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित किया था। इसकी वजह से आज (24 अप्रैल 2024) सुबह 6 बजे से मतदान शुरू हो गई है। दोपहर 2 बजे के बीच दोबारा मतदान कराया जाएगा। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिगं के दौरान कई मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया।

                                                                    APRIL 24, 2024 / 8:42 AM IST

                                                                    Lok Sabha Election 2024 Live: अंबिकापुर में 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था

                                                                    अंबिकापुर में पीएम मोदी के प्रवास के दौरान एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र को जिला मजिस्ट्रेट ने नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। डीएम के आदेश के तहत यूएवी, ड्रोन, गुब्बारे सहित किसी भी तरह के विमान उपकरणों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान किसी भी रूप में हवाई फोटोग्राफी, वीडियो-ग्राफी के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई गई है।

                                                                      APRIL 24, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                      Lok Sabha Election 2024 Live: आज छत्तीसगढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी

                                                                      अंबिकापुर के पीजी कालेज मैदान में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों सहित 1600 जवानों की ड्यूटी शहर में लगाई गई है। पीएम मोदी के आमसभा में करीब एक लाख भीड़ जुटने का अनुमान है। मोदी की सभा में मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाडे सहित संभाग के सभी विधायकगण मौजूद रहेंगे।

                                                                        APRIL 24, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                        नमस्कार

                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।