Lok Sabha Phase 3 Polling: तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग, 1300 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान होंगे। अनंतनाग-राजौरी सीट पर होने वाला चुनाव अब छठे चरण के लिए टाल दिया गया है। इस चरण में 1.88 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। इस चरण में 1300 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं

अपडेटेड May 07, 2024 पर 5:44 AM
Lok Sabha Chunav Phase 3: तीसरे चरण में कई बडे नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इसे लेकर चुनाव प्रचार 5 मई को थम गया। 7 मई को देश की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। शाम 5 बजे वोटिंग खत्म हो जाएगी। जिन 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान होना है। उनमें उत्तर प्रदेश की 10, बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 4, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, दमन और दीव की दो और गुजरात की 25 सीटें शामिल हैं।

तीसरे चरण में कुल 1,351 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी के उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, जबकि कांग्रेस से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में डटे हुए हैं। इनके अलावा, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले, अधीर रंजन चौधरी और बदरुद्दीन अजमल जैसे दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।

यहां सबसे अधिक नामांकन पत्र किए गए दाखिल


तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर सबसे अधिक 658 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 नामांकन पत्र दाखिए किए गए हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा। यहां 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले यहां दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित की गई थी। उधर, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना था। अब इसे छठे चरण के लिए टाल दिया गया है।

बारामती में सुप्रिया सुले और सुनेत्रा के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर 7 मई को चुनाव होगा। इसमें बारामती सीट भी शामिल है। जहां शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। तीसरे चरण में बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले में वोटिंग होगी।

तीसरे चरण में किस राज्य में कहां होगी वोटिंग

असम - धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी

बिहार - झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

छत्तीसगढ़ - सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

दादरा और नगर हवेली - दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव - दमन और दीव

गोवा - उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा

गुजरात - कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड

कर्नाटक - चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा में मतदान होंगे।

मध्य प्रदेश - मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

महाराष्ट्र - बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले

उत्तर प्रदेश - संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली

पश्चिम बंगाल - मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद में मतदान होना है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।