Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: क्या वैभव गहलोत की बचेगी इज्जत! चेक कीजिए पूरी लिस्ट और जानिए कहां है दमदार टक्कर

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव में 5 सीटों काफी अहम हैं. जानिए इन पांच सीटों पर किस पार्टी का कौन उम्मीदवार है और क्या इस गरमी में मिलेगी जीत की खुशी

अपडेटेड Apr 26, 2024 पर 7:19 AM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: जानिए किन 5 सीटों पर दिखेगी जोरदार टक्कर

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान आज यानि 26 अप्रैल को हो रहा है। राजस्थान में जिस तरह गर्मी बढ़ रही है उसी तरह सियासी पारा भी चढ़ा है। दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 13 सीटों में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, जालौर और झालावाड़-बारां हैं। इन 13 लोकसभा सीटों पर 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: पांच सीटों पर दिलचस्प मुकाबला

राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव पर कई बड़े नामों की इज्जत दांव पर लगी है। दूसरे चरण में 13 सीटों पर कांग्रेस के 12 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर कांग्रेस ने दूसरी पार्टी को समर्थन दिया है। राजस्थान की इन 13 सीटों पर 5 सीटें ऐसी है जिनपर जबरजस्त दंगल है। इन 5 सीटों पर दोनों ओर से उम्मीदवार मजबूत हैं। इनमें एक जोधपुर लोकसभा सीट है। जिस पर बीजेपी की ओर से गजेंद्र सिंह शेखावत है और कांग्रेस की ओर करण सिंह उजियारड़ा है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। वहीं कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर बीजेपी के ओम बिड़ला और कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल में टक्कर है।


जालोर-सिरोही सीट काफी अहम मानी जा रही है। इसकी वजह ये है कि इस सीट पर कांग्रेस से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत है जबकि बीजेपी की ओर से लुंबाराम चौधरी मैदान में हैं। इसके बाद बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट भी चर्चाओं में हैं। यहां बीजेपी से महेंद्रजीत सिंह मालवीय हैं तो दूसरी ओर BAP से राजकुमार रोत है। रोत को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है। इस सीट पर भी टक्कर देखी जा रही है।

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: बारमेड़-जैसलमेर है हॉट सीट

राजस्थान में सबसे चर्चित सीट बारमेड़-जैसलमेर है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी हैं। इन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नींद उड़ा रखी है। यहां बीजेपी की ओर से कैलाश चौधरी और कांग्रेस से उमेदाराम बेनीवाल मैदान में हैं। उम्मेदा राम बेनीवाल की यहां अच्छी पकड़ है। ऐसे में रविंद्र भाटी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

Lok Sabha Chunav 2024 2nd Phase LIVE: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, इन प्रमुख सीटों पर है कड़ा मुकाबला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।