सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
जून में Hero Moto की बिक्री 4 प्रतिशत और Royal Enfield की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी।
Aurobindo Ph का इंजेक्टेबल कारोबार सब्सिडियरी Eugia को ट्रांसफर होगा।
आज Dixon Tech फोकस में रहेगा। PLI स्कीम के तहत 14 कंपनियों पर मुहर लगी है।
इन दो कंपनियों पर भी नजर बनी रहेगी। जून में NMDC का उत्पादन 18 प्रतिशत और Coal India का 2 प्रतिशत बढ़ा है।
आज के कारोबार में Sagar Cements फोकस में रहेगा। बोर्ड से 1 शेयर को 5 में Spilt करने को मंजूरी प्रदान की।