आज के कारोबार में बाजार के 5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

खबरों के आधार चुने गये 5 खास स्टॉक्स जहों आज के कारोबार में हो निवेशकों की नजर

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।

    1- BANK STOCKS

    आज बाजार में बैंक शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि क्रेडिट पॉलिसी में दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    2- CIPLA

    CIPLA के मजूबत नतीजे आये हैं। घरेलू कारोबार में 68%, API में 69% ग्रोथ रही है लिहाजा इस पर भी नजर बनी रहेगी।

    3- GUJARAT GAS


    Gujarat Gas के अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। कंपनी का मुनाफा 36% बढ़ा और मार्जिन बेहतर रहे हैं।

    4- TATA CHEM

    आज इस केमिकल शेयर पर बाजार की नजर होगी। Q1 में Tata Chemicals का मुनाफा 22 गुना और आय 28% बढ़ी है।

    5- ADANI POWER

    Adani Power Q1 में घाटे से मुनाफे में आई है और इसकी आय भी 26% बढ़ी है। इसलिए आज कारोबारी सत्र के दौरान इस पर भी फोकस रहेगा।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।