फार्मा कंपनी आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) ने शेयर बायबैक (Share Buyback) का ऐलान किया है। आरती ड्रग्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कंपनी के 6 लाख फुल्ली पेड इक्विटी शेयर्स के बायबैक को मंजूरी दी है, जोकि कंपनी के कुल इक्विटी शेयर का 0.64% है।

आरती ड्रग्स ने शेयर बायबैक प्लान के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर्स की कीमत 1000 रुपये तय का है। यानी कंपनी इस बायबैक ऑफर में 1000 रुपये प्रति शेयर के भाव से 6 लाख इक्विटी शेयर्स कंपनी के मौजूदा निवेशकों से खरीदेगी। इस तरह कंपनी 60 करोड़ रुपये का सेयर बायबैक करेगी। इस बायबाक में कंपनी के प्रमोटर्स हिस्सा लेंगे।

1 अप्रैल से होगा बायबैक

आपको बता दें कि Aarti Drugs की 60.2% हिस्सेदारी कंपनी के प्रमोटर्स के पास हैं। इस प्रस्तावित बायबैक के लिए कंपनी ने Inga Ventures Private Limited को अपना मैनेजर नियुक्त किया है। कंपनी 1 अप्रैल 2021 से शेयर बायबैक करेगी।

कंपनी के स्टॉक्स 9% से अधिक उछले

इस खबर से Aarti Drugs के स्टॉक्स में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। NSE पर कंपनी के शेयर आज 9.03% की तेजी के साथ 745 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर आज तेजी के साथ 694 रुपये पर खुले और 786 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गए। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई। जबकि गुरुवार के इसके शेयर 683 रुपये पर बंद हुए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।